अपडेटेड 11 December 2025 at 23:54 IST
वास्तु टिप्स जो रिश्ते को बनाए मजबूत, कपल को बेडरूम में इन 9 छोटी-छोटी चीजों का रखना चाहिए ध्यान
Bedroom Vastu Tips : पति‑पत्नी को बेडरूम के लिए इन 9 वास्तु टिप्स के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिससे रिश्ते में सुख‑समृद्धि आती है साथ ही बेडरूम में पॉजिटीव एनर्जी हमेशा बनी रहेगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में सुख‑समृद्धि बनाए रखने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम बताए गए हैं, अगर आप भी इनका ध्यान रखेंगे तो आपको अपने घर में काफी पॉजिटिविटी महसूस होगी, खासकर बेडरूम में दिशा, रंग और फर्नीचर को लेकर भी कुछ सुझाव दिए गए हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपने बेडरूम को और ज्यादा खूबसूरत और संतुलित बना सकते हैं, इससे आपके रिश्तों में हमेशा प्यार भी बना रहेगा।
1. बेडरूम की सही दिशा: बेडरूम को उत्तर‑पश्चिम या दक्षिण‑पश्चिम दिशा में रखने से पति‑पत्नी के बीच प्रेम और अंडरस्टैंडिंग बढ़ती है। वास्तु के मुताबिक, इन दिशाओं में बिस्तर रखने से पॉजिटिव ऊर्जा आती है।
2. बेड के ऊपर प्लेन दिखे: बिस्तर के ठीक ऊपर कोई जुड़ाव जैसे बिजली की फिटिंग का उभरा हुआ हिस्सा और ज्यादा तेज रोशनी नहीं आनी चाहिए। यह स्थिति तनाव और स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है।
3. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को दूर रखें: चार्जर, लैपटॉप और टैबलेट को बेडरूम से बाहर रखें। इलेक्ट्रॉनिक तरंगें शांति को बाधित करती हैं, जिससे नींद में खलल पड़ता है।
Advertisement
4. सिर दक्षिण दिशा की ओर रखें: बिस्तर को इस तरह रखें कि आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर हो। यह नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
5. रंगों का चयन: चमकीले रंग जैसे नारंगी, पीला, नीला और गुलाबी को दीवारों में इस्तेमाल करें। काले और गहरे भूरे रंगों से बचें, क्योंकि ये ऊर्जा को नकारात्मक बना सकते हैं।
Advertisement
6. शीशे का सही स्थान: शीशे को बिस्तर के सामने नहीं रखना चाहिए। अलग शीशा बेडरूम में ही जरूरी रखना है तो बिस्तर के साइड में या कोने में रखें।
7. लकड़ी का फर्नीचर रखें: लकड़ी के बिस्तर और फर्नीचर गर्म ऊर्जा प्रदान करते हैं, जबकि धातु के फर्नीचर ठंडी ऊर्जा उत्पन्न करते हैं। इसलिए लकड़ी का चयन ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।
8. ताजे फूलों की सजावट: नकली फूलों की बजाय ताजे फूल कमरे में रखने की आदत डाले। यह बेडरूम में सुगंध और पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करते हैं।
9. लैंपशेड: सॉफ्ट लैंपशेड या फैंसी लाइटिंग से कमरे का माहौल सुखद बनता है। यह कमरे की सुंदरता बढ़ाता है।
वास्तु शास्त्र के इन सरल उपायों को अपनाकर पति‑पत्नी अपने बेडरूम को पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर बना सकते हैं। यह वैवाहिक बंधन को भी मजबूत करता है, साथ ही सेहत और मन की शांति भी देता करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 11 December 2025 at 23:54 IST