अपडेटेड 11 December 2025 at 20:43 IST
Kidney Health: किडनी खराब होने से बचाते हैं ये फल, दिन में एक बार जरूर खाएं और रहें हेल्दी
किडनी की सेहत के लिए रोजाना आप कुछ खास फल अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इन तीन खास फलों में इनके एंटीऑक्सिडेंट लाभ और कम पोटैशियम गुण होते हैं जो आपकी किडनी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kidney Health: किडनी शरीर का मेन फिल्टरिंग अंग है, जो खून से टॉक्सिन निकालते, तरल संतुलन बनाए रखते और जरूरी पोषक तत्वों का स्तर नियंत्रित करते हैं। भारतीय जनसंख्या में हाइपरटेंशन और डायबिटीज के बढ़ते मामलों के कारण किडनी रोगों का जोखिम भी बढ़ रहा है। ऐसे में कुछ फल है जो कम पोटेशियम के साथ एंटी‑ऑक्सिडेंट से भरपूर हैं और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं।
किडनी के लिए अच्छे हैं ये 3 फल
लाल अंगूर: रेस्वेराट्रोल नामक फाइटोकेमिकल से भरपूर, जो एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव डालता है और सूजन को कम करता है। लाल अंगूर में पोटैशियम की मात्रा बाकी फलों की तुलना में कम होती है, जिससे यह किडनी रोगियों के लिए अमृत का काम करता है।
सेब: पेक्टिन और सॉल्युबल फाइबर से समृद्ध, जो थून और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक हैं। ये दोनों कारक डायबिटीज और हाइपरटेंशन किडनी रोगों की रोकथाम में जरूरी भूमिका निभाते हैं।
ब्लूबेरी: एंथोसायनिन और विटामिन C का स्रोत, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है और किडनी के सेल्स को नुकसान से बचाता है। कई शोध में बताया गया है कि बेरीज का नियमित सेवन क्रोनिक किडनी रोग के जोखिम को 16 प्रतिशत तक घटा सकता है।
कम पोटेशियम वाले फलों को रोजाना के आहार में शामिल करने से किडनी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और एंटीऑक्सीडेंट से शरीर की रक्षा होती है। इन फलों को ताजा या जूस के रूप में, बिना ज्यादा शक्कर के सेवन करना सबसे लाभकारी है।
कैसे करें रोजाना सेवन
प्रत्येक भोजन में एक छोटा भाग (लगभग 100 ग्राम) लाल अंगूर, सेब या ब्लूबेरी शामिल करें। फलों को स्नैक के रूप में खाए, आप इसे दही और ओट्स के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। शक्कर या क्रीम वाले डेजर्ट में इन फलों को जोड़ने से ज्यादा कैलोरी से बचें। किडनी की सेहत को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम अनिवार्य हैं। लाल अंगूर, सेब और ब्लूबेरी जैसे कम पोटेशियम, एंटी‑ऑक्सिडेंट‑रिच फलों का रोजाना सेवन किडनी को डैमेज से बचाता है, साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी अच्छे हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 December 2025 at 20:43 IST