अपडेटेड 11 December 2025 at 21:24 IST

New Year 2026: नए साल शुरु होने से पहले खरीद लें ये 4 चीजें, घर में कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी

New Year 2025: कुछ दिनों में अब जल्द ही 2026 का आरंभ होने जा रहा है। ऐसा माना जाता है कि यह साल खुशियां और उम्मीदें लेकर आने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि नए साल आने से पहले घर क्या-क्या चीजें लेकर आएं। जिससे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

New Year 2026
New Year 2026 | Image: Freepik

New Year 2025: नववर्ष की शुरुआत यानी नई उमंगें, नए सपने और जीवन में नई खुशहाली का आगमन। हर कोई चाहता है कि आने वाला साल उनके लिए सफलता, समृद्धि और खुशियों से भरा हो। हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीज़ों का ज़िक्र है, जिन्हें नए साल के शुरू होने से ठीक पहले घर लाने से मां लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है और पूरे साल धन-धान्य की कमी नहीं होती है। 

अगर आप भी साल 2026 को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप नए साल आने पहले कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसे घर लेकर आएं। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

नए साल में घर लेकर आएं नारियल 

नारियल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है, खासकर लघु नारियल को। इसे देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। वास्तु के अनुसार, छोटा, लेकिन ठोस लघु नारियल घर में बरकत लाता है। नए साल से पहले इसे खरीद लें। इसे किसी लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी, लॉकर या उस स्थान पर रखें जहाँ आप पैसे या आभूषण रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि लघु नारियल की उपस्थिति में घर में कभी भी धन और अनाज की कमी नहीं होती है। यह धन को अपनी ओर आकर्षित करता है।

नए साल में घर लेकर आएं  चांदी का हाथी

हाथी को शक्ति, बुद्धिमत्ता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। वास्तु और फेंगशुई, दोनों में ही इसे अत्यंत शुभ माना गया है। हाथी की मूर्ति घर में सकारात्मकता और पारिवारिक ख़ुशहाली लाती है। यदि संभव हो तो चांदी की छोटी हाथी की मूर्ति घर लाएं। अगर चांदी की मूर्ति नहीं खरीद सकते तो सफेद रंग के हाथी की मूर्ति ला सकते हैं। इसे उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है। इससे नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलती है और घर के सदस्यों के बीच के रिश्ते मधुर बने रहते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Most Searched Festival in 2025: इस साल गूगल पर सर्च किए जाने वाले त्योहार कौन-कौन से हैं? आप भी देखें लिस्ट 

नए साल में घर लेकर आएं लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा को खुशहाली, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। यह फेंगशुई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। लाफिंग बुद्धा घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाता है और भाग्य को आकर्षित करता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर के मेन गेट पर रखने से घर की समृद्धि में वृद्धि होती है और सुख-शांति बनी रहती है।

Advertisement

नए साल में घर लेकर आएं तुलसी का पौधा

तुलसी को हिंदू धर्म में सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इसकी पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। तुलसी का पौधा पवित्रता और आर्थिक मजबूती का प्रतीक है। यदि आपके घर में पहले से तुलसी का पौधा नहीं है, तो नए साल से पहले इसे घर ले आएं और घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। इससे घर परिवार में सकारात्मकता आती है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 21:24 IST