अपडेटेड 11 December 2025 at 20:11 IST

Most Searched Festival in 2025: इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले त्योहार कौन-कौन से हैं? देखिए List

Most Searched Festival in 2025: आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि साल 2025 में कौन-कौन से त्योहार सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च हुए हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Most Searched Festival in 2025
Most Searched Festival in 2025 | Image: Freepik

Most Searched Festival in 2025: हर साल की तरह, Google ने अपनी 'ईयर इन सर्च 2025' रिपोर्ट जारी कर दी है, जिसमें बताया गया है कि भारतीयों ने इस साल इंटरनेट पर सबसे ज्यादा क्या खोजा। जहां खेल, AI और मनोरंजन ने टॉप ट्रेंडिंग सर्च में अपनी जगह बनाई, वहीं एक ख़ास धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन ऐसा भी था जिसने त्योहारों और इवेंट्स की लिस्ट में सबको पीछे छोड़ दिया। यह साबित करता है कि आधुनिकता के इस दौर में भी भारत अपनी जड़ों और संस्कृति को कितना महत्व देता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस साल 2025 में कौन-कौन से त्योहार सबसे ज्यादा सर्च किए गए हैं?

रोशनी का पर्व दिवाली रहा टॉप पर 

दीपावली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इसे रोशनी के पर्व के रूप में जाना जाता है और इसकी लोकप्रियता गूगल सर्च में साफ झलकती है। भारत के अलावा, जहां-जहां भारतीय समुदाय निवास करते हैं। वहां त्योहार बड़े ही उत्सुकता के साथ मनाया जाता है और यही वजह है कि इसकी सर्च वॉल्यूम हमेशा ऊंची रहती है। वहीं लोगों ने सर्च किया कि दिवाली की तारीख और शुभ मुहूर्त , दिवाली पर लक्ष्मी पूजा की विधि, दिवाली पर बनने वाली खास मिठाइयाँ और व्यंजन, दिवाली के लिए रंगोली डिजाइन

साल 2025 के गूगल सर्च में होली 

होली को रंगों का त्योहार कहा जाता है। यह उत्साह और उमंग का पर्व है, जिसे सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी खूब पसंद करते हैं। गूगल ट्रेंड्स में इसकी सर्च बढ़ती है क्योंकि लोग 'होलिका दहन मुहूर्त', 'होली कब है' और 'होली के गीत' जैसी चीज़ों को सर्च करते हैं। वसंत ऋतु के आगमन का यह जश्न वैश्विक स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनता है।

साल 2025 में रक्षा-बंधन रहा टॉप पर 

रक्षा बंधन, भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन राखी बांधने के शुभ मुहूर्त और राखी डिज़ाइन गूगल पर खूब सर्च किए जाते हैं। यह त्योहार भावनात्मक रूप से लोगों को जोड़ता है और इसलिए हर साल इसकी सर्च में बढ़ोतरी देखी जाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Lucky Dreams: सपने में दिख जाएं ये 4 चीजें तो समझ लें जल्द चमकने वाली है आपकी किस्मत 

साल 2025 के गूगल सर्च में दूर्गा पूजा और नवरात्रि 

नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान पूरा देश भक्तिमय माहौल में डूब जाता है। गरबा, डांडिया, उपवास की विधि और नवरात्रि के रंग गूगल पर सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले विषयों में से होते हैं।

Advertisement

साल 2025 के गूगल सर्च में ईद

ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा भी गूगल पर ज़ोरदार तरीके से सर्च किए जाते हैं। ईद की तारीख, नमाज का समय, और स्वादिष्ट सेवई की रेसिपी इन दिनों ट्रेंड करती हैं।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 December 2025 at 20:11 IST