अपडेटेड 4 February 2026 at 20:57 IST
Valentine Day 2026 Rashifal: वैलेंटाइन डे के दिन इन 4 राशियों को मिल सकता है मनचाहा प्रपोजल, इनमें कहीं आप तो नहीं?
Valentine Day 2026 Rashifal: वैलेंटाइन डे 2026 प्यार और रोमांस के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल ग्रहों की स्थिति कुछ खास राशियों के लिए लकी चार्म साबित हो सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं या किसी खास के जवाब का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह9 दिन बेहद खास साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए अच्छा मानमा जा रहा है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Valentine Day 2026 Rashifal: प्यार का महीना दस्तक दे चुका है और अब हर जगह प्यार की खुशबू खिलने लगी है। 14 फरवरी 2026 का दिन न केवल प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि ज्योतिष में भी ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ मानी जा रही है।
हर कोई चाहता है कि उसे अपनी पसंद का साथी मिले या जिसे वह मन ही मन चाहता है, वह उसे प्रपोज कर दे। इस साल सितारों की चाल बता रही है कि वैलेंटाइन डे पर 4 विशेष राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इन जातकों को न केवल मनचाहा प्रपोजल मिल सकता है, बल्कि उनके प्रेम जीवन में एक नई और सुखद शुरुआत भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।
मेष राशि के जातकों को मिलेगा मनचाहा प्यार
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 का वैलेंटाइन डे 'ड्रीम कम ट्रू' साबित हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगल की स्थिति आपको साहसी बनाएगी। अगर आप लंबे समय से किसी को पसंद करते हैं और कहने से कतरा रहे थे, तो इस दिन आपको सामने से सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। कोई पुराना मित्र अपने दिल की बात कह सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में संकोच न करें।
वृषभ राशि वालों को शुक्र करेगा प्रभावित
प्रेम और सौंदर्य के देवता शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, और इस वैलेंटाइन डे पर वे आपके लिए कुछ खास प्लान कर रहे हैं। वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आपको कोई ऐसा प्रपोजल मिल सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। आपके व्यक्तित्व में एक अलग ही आकर्षण रहेगा, जिससे लोग आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। ऑफिस या सोशल सर्कल में कोई खास व्यक्ति अपनी पसंद जाहिर कर सकता है।
Advertisement
तुला राशि वालों के रिश्तों में आएगी गहराई
तुला राशि वालों के लिए वैलेंटाइन डे खुशियों की सौगात लेकर आएगा। अगर आप पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं, तो आपका पार्टनर इसे अगले लेवल पर ले जाने (शादी या सगाई) का फैसला कर सकता है। वहीं, सिंगल्स के लिए इस दिन किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के प्रबल योग हैं। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, जिससे बातचीत सफल रहेगी।अचानक किसी पुराने क्रश का मैसेज या कॉल आ सकता है।
ये भी पढ़ें - Gas Burner Cleaning Hacks: क्या आपका गैस बर्नर भी धीमी आंच देता है? इस आसान ट्रिक से बढ़ाएं गैस का प्रेशर और बचाएं पैसे
Advertisement
मीन राशि वाले भावनाओं को समझें
मीन राशि के जातक स्वभाव से बहुत भावुक होते हैं। 2026 का वैलेंटाइन डे आपकी इसी कोमलता को सम्मान दिलाएगा। इस दिन आपको ऐसा पार्टनर मिल सकता है जो आपकी भावनाओं को समझे। आपको मिलने वाला प्रपोजल बहुत ही रचनात्मक और दिल को छू लेने वाला होगा। यह रिश्ता लंबा और अटूट बनेगा। किसी यात्रा या इवेंट के दौरान प्रपोजल मिल सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 20:57 IST