अपडेटेड 4 February 2026 at 18:49 IST
Gas Burner Cleaning Hacks: क्या आपका गैस बर्नर भी धीमी आंच देता है? इस आसान ट्रिक से बढ़ाएं गैस का प्रेशर और बचाएं पैसे
Gas Burner Cleaning Hacks: अक्सर किचन में काम करते समय हम देखते हैं कि गैस बर्नर की आंच धीमी पड़ने लगती है या बर्नर से पीली लौ निकलने लगती है। इसका मुख्य कारण बर्नर के छेदों में जमी गंदगी, तेल और कार्बन होता है। कम आंच के कारण न केवल खाना पकने में अधिक समय लगता है, बल्कि भारी मात्रा में LPG की बर्बादी भी होती है, जो आपके बजट पर भारी पड़ता है। आइए आपको इस लेख में बर्नर साफ करने के तरीके के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Gas Burner Cleaning Hacks: किचन में काम करते समय अगर गैस बर्नर धीमी आंच देने लगे, तो न केवल खाना बनाने में ज्यादा समय लगता है, बल्कि गैस की बर्बादी भी होती है। अक्सर बर्नर के छेदों में गंदगी, तेल और कालिख जमा हो जाती है, जिससे गैस का फ्लो रुक जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और प्लंबर या मैकेनिक को बुलाने की सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ऐसे हैक्स के बारे में बताएंगे।
जिससे आपका पुराना बर्नर भी नए जैसा चमकने लगेगा और गैस का प्रेशर बिल्कुल सही हो जाएगा।
गैस बर्नर गंदा होने के संकेत
- लौ यानी की फ्लेम का रंग नीला होने के बजाय पीला या संतरी होना।
- बर्नर के कुछ हिस्सों से आंच का बिल्कुल न निकलना।
- बर्तन के निचले हिस्से का काला होना।
बर्नर को ईनो से करें साफ
- यह सबसे कारगर और झटपट काम करने वाला तरीका है। ईनो में मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेट और सिट्रिक एसिड गंदगी को तुरंत फुला देते हैं।
- एक कटोरी गरम पानी लें और उसमें एक पैकेट ईनो घोल दें।
- अब इसमें आधा नींबू निचोड़ें।
- गंदे बर्नर को इस घोल में डालकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- समय पूरा होने पर पुराने टूथब्रश से रगड़ें। आप देखेंगे कि सारी कालिख आसानी से निकल रही है।
ये भी पढ़ें - Nariyal Barfi Recipe: घर पर मात्र इन 4 चीजों से बनाएं नारियल की बर्फी, नोट करें रेसिपी
सिरका और बेकिंग सोडा से करें साफ
- अगर बर्नर पर जिद्दी चिकनाई जमा है, तो यह 'पावरफुल कॉम्बो' आपके काम आएगा।
- एक बर्तन में सफेद सिरका लें और उसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं।
- बर्नर को इसमें पूरी रात भिगोकर रखें।
- सुबह इसे लिक्विड सोप और ब्रश की मदद से साफ कर लें। यह तरीका बर्नर के अंदरूनी जाम को पूरी तरह खोल देता है।
नींबू के रस और नमक से करें साफ
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो नींबू और नमक का स्क्रब बेहतरीन काम करता है। नींबू के टुकड़े पर नमक छिड़कें और उसे बर्नर पर रगड़ें। इसकी एसिडिक प्रॉपर्टीज गंदगी को काट देती हैं।
Advertisement
बर्नर साफ करने सदे पहले इन बातों का रखें ध्यान
- सफाई के बाद एक बारीक सेफ्टी पिन या पतले तार से बर्नर के छेदों को धीरे से कुरेदें ताकि बचा हुआ कचरा निकल जाए।
- गीले बर्नर को कभी भी गैस पर न लगाएं। इसे धूप में या सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर सुखा लें, वरना नमी के कारण प्रेशर कम हो सकता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 4 February 2026 at 18:49 IST