अपडेटेड 10 May 2025 at 14:54 IST

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, चमक उठेगा भाग्य

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा के मौके पर आप राशि अनुसार इन चीजों का दान कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
Sharad Purnima 2023
वैशाख पूर्णिमा 2025 | Image: Pinterest

Vaishakh Purnima 2025 Daan: हिंदू धर्म में हर महीने पूर्णिमा तिथि के दिन पूजा और व्रत किए जाने का विधान है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि (Purnima 2025) के दिन पवित्र नदी में स्नान और दीप दान करने से साधक को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इस बार वैशाख पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी।

इस दिन आप जरूरतमंद लोगों को जरूरत की चीजें भी दान कर सकते हैं। कहते हैं ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी तरह के दुखों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि राशि अनुसार आप वैशाख पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान कर सकते हैं।

वैशाख पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान (Vaishakh Purnima 2025 Daan)

मेष (Aries)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर मेष राशिवालों को पानी की व्यवस्था कर, प्याऊ या मटके में पानी भरकर लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

Advertisement

वृषभ (Taurus)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर वृषभ राशिवालों को दूध और दही का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सभी कष्ट दूर होते हैं, जीवन में सुख-शांति आती है।

Advertisement

मिथुन (Gemini)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर मिथुन राशिवालों को मौसमी फल जैसे आम, तरबूज, खरबूजा आदि का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है, आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

कर्क (Cancer)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर कर्क राशिवालों को छतरी का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है, जीवन में शांति आती है।

सिंह (Leo)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर सिंह राशिवालों को सत्तू का दान, या साबूत अनाज का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जीवन में मिठास आती है।

कन्या (Virgo)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर कन्या राशिवालों को आश्रम या बाल आश्रम में पंखा, कूलर या फ्रिज का दान करना चाहिए। इससे जीवन में शांति आती है।

तुला (Libra)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर तुला राशिवालों को चावल का दान, या चावल से बनी चीजों का भंडारा करवाना चाहिए। इससे धन की प्राप्ति होती है, जीवन में समृद्धि आती है।

वृश्चिक (Scorpio)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर वृश्चिक राशिवालों को मंदिर में जाकर गरीबों को चीजें दान करनी चाहिए। इससे सभी परेशानियां दूर होती हैं, जीवन में शांति आती है।

धनु (Sagittarius)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर धनु राशिवालों को मंदिर के बाहर ठंडे पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है।

मकर (Capricorn)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर मकर राशिवालों को पशु और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे त्रिदेव प्रसन्न होते हैं, जीवन में सुख-शांति आती है।

कुंभ (Aquarius)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर कुंभ राशिवालों को सूती वस्त्रों का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है, जीवन में समृद्धि आती है।

मीन (Pisces)

वैशाख पूर्णिमा के मौके पर मीन राशिवालों को राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था, या भंडारे के रूप में भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025: किस तारीख से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानिए क्या करें और क्या नहीं

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 10 May 2025 at 14:54 IST