अपडेटेड 30 April 2025 at 18:03 IST
वैशाख महीने में करें ये काम, कर्ज से मिलेगी मुक्ति और खुशियों का...
Vaishakh Month Upay in hindi: वैशाख महीने में आप कुछ उपायों को करके न केवल कर्जे से मुक्ति पा सकते हैं बल्कि सुख भी प्राप्त हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vaishakh Month Upay in hindi: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, वैशाख का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने न केवल वरुथिनी एकादशी आती है बल्कि मोहिनी एकादशी, अक्षय तृतीया, वैशाख पूर्णिमा आदि महत्वपूर्ण त्यौहार भी आते हैं। इसलिए ये माह और भी खास हो जाता है। कहते हैं कि इसी महीने से त्रेता युग की शुरुआत हुई थी। इसलिए इसका और भी महत्व बढ़ जाता है। कुछ लोग इस महीने को माधव के नाम से पुकारते हैं। माधव विष्णु भगवान का ही नाम है। ऐसे में यदि इस महीने कुछ काम किए जाएं तो आप वैशाख महीने में सुख प्राप्त कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वैशाख महीने में कौन से उपाय करके आप सुख प्राप्त कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
वैशाख महीने में करें ये उपाय
- बता दें, इस महीने धर्म कर्म का अत्यंत महत्व है। ऐसे में अमावस्या के दिन आप दान पुन्य ये जुड़े काम कर सकते हैं।
- इस पूरे महीने आप भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर सकते हैं। ऐसे में आप भगवान विष्णु पर तुलसी पत्र चढ़ाएं और इसके अलावा आप ओम माधवाय् नमः का 11 बार जाप करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- इस पूरे महीने व्यक्ति को भूमि पर शयन करना चाहिए। इससे अलग एक समय का भोजन करना चाहिए, जिससे कि सभी रोगों और कष्टों से मुक्ति मिल सके।
- आपको वैशाख महीने में वैशाख महीने की कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए। इस महीने में आपको गीता का भी पाठ करना चाहिए। रोज एक अध्याय पढ़ने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं।
- वहीं वैशाख महीने में आने वाले पूर्णिमा पर पितरों का तर्पण करना चाहिए। इस दिन पवित्र जल यानी गंगाजल में स्नान करने से पाप नष्ट हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 30 April 2025 at 18:03 IST