अपडेटेड 24 June 2025 at 18:45 IST
Hindu Baby Names: गुड लक लेकर आएंगे ये 10 यूनिक नाम, घर में आएगी खुशहाली
Unique Baby Names: जीवन में खुशहाली लाने और सकारात्मक ऊर्जा को बरकरार रखने के लिए आप बताए गए इन नामों में से कोई एक नाम अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Hindu Baby Names For Good Luck: माता-पिता के लिए बच्चों का मोल अधिक होता है। उनकी परवरिश से लेकर सही नाम चुनने के लिए वे हमेशा बेस्ट ही चाहते हैं। ऐसे में नाम की बात करें तो अक्सर नए-नए बने माता-पिता अपने बच्चे के लिए सही नाम चुनते समय काफी कन्फ्यूज़ हो जाते हैं।
आजकल मॉडर्न नाम रखने का भी ट्रेंड है तो वहीं सभी माता-पिता अपने बच्चे के लिए ऐसा नाम चाहते हैं जिनका अर्थ भी धर्म से जुड़ा हो और नाम सबसे यूनिक भी हो। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ 10 नाम जो यूनिक होने के साथ-साथ आपके जीवन में गुड लक भी लेकर आएंगे। साथ ही, बताएंगे इन सभी नामों के अर्थ।
हर्ष
हर्ष का मतलब होता है खुशहाली और खुशी का माहौल। अगर आप अपने बच्चे के लिए छोटा नाम चाहती हैं तो यह आपके लिए सही रहेगा। वहीं लड़कियों के लिए आप हर्षाली नाम चुन सकते हैं।
समृद्धि
समृद्धि का अर्थ होता है पूरी तरह से और हर रूप में संपन्न होना। जीवन के हर पड़ाव में कठिनाइयां मौजूद हैं। ऐसे में ये नाम थोड़ा बड़ा जरूर है, लेकिन गुड लक का संकेत बन सकता है।
Advertisement
आरव
आरव का मतलब होता है शांति। अपने बच्चों को यह नाम देने से क्या पता उनका मिजाज भी इसी तरह से शांत और सरल रहें। वहीं लड़कों के लिए यह नाम रखने के साथ-साथ लड़कियों को आप आरवी नाम दे सकते हैं।
आराध्य
आराध्य का मतलब लगभग हम सभी जानते हैं। बता दें कि इसका अर्थ होता है प्रभु की भक्ति में लीन होना। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा अपना ध्यान पूजा-पाठ की ओर ज्यादा लगाए और बाहरी नकारात्मक चीजों से दूर रहे तो ये नाम आप चुन सकते हैं।
Advertisement
श्रेया
यह नाम अपने आप में ही पवित्र माना जाता है। बता दें कि इस नाम 'सबसे अच्छा' होता है। इसके अलावा सुंदरता का प्रतीक भी कहा जा सकता है। लड़कों के लिए श्रेय तो वहीं लड़कियों के लिए श्रेया नाम रखा जा सकता है।
रोहन
बता दें कि ये मामूली नाम नहीं है बल्कि ये भगवान विष्णु का नाम है। इस नाम का मतलब होता है 'अच्छा चरित्र'। वहीं ऊंचे कद वाले और दूर की सोच रखने वाले व्यक्ति के लिए ये नाम सही साबित हो सकता है।
ऐश्वर्या
ऐश्वर्या लड़कियों के लिए और ऐश्वर्य लड़कों के लिए नाम रखा जा सकता है। इस नाम का अर्थ होता है पूरी तरह से समृद्ध होना यानी हर रूप से जीवन में खुश रहने वाला। ये नाम जीवन में सकारात्मक प्रभाव लेकर या सकता है।
नव्या
नव्या का अर्थ है जीवनभर जवां रहने वाला या नए जैसा यानी युवा। यह नाम ज्यादातर लड़कियों को दिया जाता है। अगर आपकी काम अक्षरों वाले नाम की तलाश में हैं तो यह नाम सही साबित हो सकता है।
दीपिका
दीपिका का मतलब होता है दीपक यानी रोशनी करने वाला। वहीं जिसके नाम में ही रोशनी हो वो जीवन में गुड लक लाने का काम भी कर सकती है। लड़कियों के लिए दीपिका तो लड़कों के लिए दीपक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
ईशान
बता दें कि ईशान भगवान शिव का नाम है और इसका अर्थ ईश्वर होता है। वहीं ये नाम अपने आप में ही सुख-समृद्धि का प्रतीक है। खासकर लड़कों के लिए यह नाम रखा जा सकता है।
इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आप रिपब्लिक भारत को फॉलो करें।
यह भी पढ़ें: घर से नकारात्मक ऊर्जा को कैसे दूर करें?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 June 2025 at 18:14 IST