अपडेटेड 24 June 2025 at 14:33 IST
Tips For Positive Energy: बार-बार बिगड़ रहे हैं काम? घर में हो सकता है निगेटिव एनर्जी का सोर्स, जानिए दूर करने के उपाय
How To Detect Negative Energy At Home: घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय करने चाहिए। ऐसा करने से बिगड़े काम तो बन ही जाएंगे और नकारात्मक ऊर्जा भी धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Positive And Negative Energy At Home: अक्सर हमारे बनते काम पूरे होते-होते रह जाते हैं या कुछ चीजें लाख कोशिशों के बाद भी हमारे पाले में नहीं आ पाती हैं। बता दें कि इसका मुख्य कारण आपके आस-पास मौजूद नकरात्मक ऊर्जा यानी नेगेटिव एनर्जी हो सकती है। वैसे तो ये किसी भी रूप में आपके आस-पास रह सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में भी इसका वास हो सकता है?
जी हां, आपके कम्फर्टेबल स्पेस में भी नेगेटिव एनर्जी हो सकती है और आपके बनते काम जैसे नौकरी न मिलना या किसी भी काम में सफलता न मिलना। यहां तक कि मेंटल स्ट्रेस को भी बढ़ावा दे सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कैसे आप अपने घर के वातावरण से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।
ताजी हवा और धूप
बड़े-बुजुर्ग घर के बाहर या छत पर जाकर घंटों धूप सेंकते हैं। इसी तरह से सूर्य देव को जल चढ़ाना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में घर में नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए सूरज की किरणें बेहद लाभदायक साबित हो सकती हैं। नेगेटिव एनर्जी को कम करने के लिए घर की सभी खिड़कियों को खोल दें और धूप को अंदर आने दें। साथ ही, ताजी हवा भी आपके घर के वातावरण को शुद्ध करने में मदद करेगी।
नमक आएगा काम
वास्तु के अनुसार घर में सुख-समृद्धि को बरकरार रखने के लिए घर के कोनों में कांच के बर्तन में समुद्री नमक डालकर रख दें। यह घर में मौजूद सभी बुरी शक्तियों को अपने अंदर खींच लेगा और घर के वातावरण को पॉजिटिव रखने में सहायता करेगा। इसके साथ में आप घर के फर्श के कोनों में भी थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं। ध्यान रहे कि नमक किसी के पैरों में न लगे।
Advertisement
पेड़-पौधे लगाएं
घर के वातावरण को शुद्ध करने के लिए जरूरी है ताजी हवा। इसके लिए आप कई तरह के पेड़-पौधे लगा सकते हैं। ज्यादातर घर में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए तुलसी और मनी प्लांट को लगाना काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ध्यान रहे कि तुलसी में आप रविवार को पानी न डालें और हफ्ते के बाकी सभी दिन सुबह नहा धोकर तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं। इसके अलावा आप घर में फल और सब्जियां भी लगा सकती हैं। वहीं खुशबूदार फूल भी आपके घर को महकाने में मदद करेंगे।
साफ-सफाई का रखें खास ख्याल
अक्सर हमारी मां कहती हैं कि अपने कमरे को साफ रखो और हम ज्यादातर आलस करते हैं और टाल देते हैं। ये आलस आपके जीवन में की तरह की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है। घर के वातावरण को सकारात्मक रखने और मानसिक तनाव को कम करने के लिए आपको रोजाना घर की सफाई सही तरीके से करनी चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो घर में ताजे फूल भी लगा सकते हैं और घर को सजा सकते हैं।
Advertisement
पूजा-पाठ पर दें ध्यान
बड़े-बुजुर्ग अक्सर दिनभर में कई बार पूजा-पाठ करते हैं। यह न केवल मानसिक रूप से बल्कि आपके घर के वातावरण के लिए भी बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना नहा-धोकर मंदिर की सफाई करें और धूप-अगरबत्ती जलाएं। इसके अलावा आप कपूर जलाकर भी भगवान की पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे और सही निर्णय लेने कामयाब हो पाएंगे।
इसी तरह की अन्य घरेलू उपाय जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को फॉलो करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 24 June 2025 at 14:33 IST