अपडेटेड 25 December 2024 at 14:26 IST
Turtle Ring: क्या आप भी पहनते हैं कछुआ रिंग? तो भूलकर भी न करें ये गलती
What is the right way to wear a turtle ring? कछुए की अंगूठी पहनने का सही तरीका क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

What is the right way to wear a turtle ring? वास्तु और फेंगशुई दोनों में कछुए की अंगूठी को पहनना बेहद शुभ मानते हैं। बता दें कि यदि कोई व्यक्ति इस अंगूठी को पहनता है तो इससे उसका भाग्य चमकता है। ऐसा कहते हैं कि अंगूठी का सीधा संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से हैं। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति इसे पहने तो उस पर मां लक्ष्मी की कृपा बरस सकती है। ऐसे में इसे पहनने के नियमों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि कोई व्यक्ति कछुए की अंगूठी (Who should not wear a turtle ring?) पहनता है तो इसके क्या नियम हैं। पढ़ते हैं आगे…
कछुए की अंगूठी पहनने का सही तरीका क्या है?
- यदि आप कछुए की अंगूठी पहन रहे हैं तो सबसे पहले आप इसकी दिशा के बारे में जान लें। यदि कोई व्यक्ति अंगूठी पहनते वक्त कछुए का मुंह बाहर की तरफ रखता है तो ऐसे में धन की हानि हो सकती है। ऐसे में आप कछुए के मुंह को अंदर की तरफ रखें।
- व्यक्ति को कछुए को रोज साफ करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता आ सकती है। इसका एक मतलब ये भी है कि आपने अगर ये अंगूठी पहनी है तो ऐसे में आप रोज नहाएं।
- व्यक्ति को कछुए की अंगूठी कभी भी शौचालय में नहीं पहननी चाहिए। इससे अलग अशुद्ध स्थानों पर भी इस अंगूठी को लेकर न जाएं। इससे दिक्कत महसूस हो सकती है।
कछुए की अंगूठी के फायदे क्या हैं?
- कछुए की अंगूठी पहनने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।
- यदि कछुए की अंगूठी को पहना जाए तो इससे आपसी संबंधों को मजबूत किया जा सकता है।
- कछुए की अंगूठी पहनने से धन आगमन के नए मौके मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 December 2024 at 14:26 IST