अपडेटेड 25 December 2024 at 09:40 IST
Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी पर भगवान विष्णु पर चढ़ाएं ये फूल, जानें क्यों
Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी पर यदि भगवान विष्णु के सामने कुछ फूल चढ़ाए जाएं तो इससे उनका आर्शीवाद प्राप्त हो सकता है। जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी 26 दिसंबर को मनाई जा रही है। वहीं ये साल की आखिरी एकादशी है। बता दें कि सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। वहीं इसके लिए वे हर वो कार्य करते हैं, जिससे उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं भगवान विष्णु पर उनके पसंदीदा पुष्प चढ़ाए जाएं तो इससे सभी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। अगर नहीं, तो इनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सफला एकादशी पर भगवान विष्णु (Lord Vishnu Puja Niyam) के सामने कौन से पुष्प चढ़ाएं, जिससे उन्हें प्रसन्न किया जा सके। पढ़ते हैं आगे...
विष्णु के सामने जरूर चढ़ाएं ये फूल
- भगवान विष्णु को गेंदे के फूल बेहद पसंद हैं। बता दें कि गेंदा पूजा के दौरान चढ़ाया जाए तो इससे न केवल पारिवारिक कलेश दूर हो सकता है बल्कि घर में शांति भी आती है। कहते हैं कि गेंदे का फूल सभी ग्रहों को शांत करने के साथ-साथ परिवार के बीच प्रेम भी लेकर आता है।
- भगवान विष्णु को कदंब का फूल भी बेहद पसंद है। कहते हैं कि यदि कोई भक्त भगवान के सामने ये कदंब का फूल चढ़ाता है तो इससे उस व्यक्ति की सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
- भगवान विष्णु को कमल का फूल भी अति प्रिय है। ऐसे में आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी को कमल का फूल जरूर चढ़ाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति की तिजोरी भरी रहेगी बल्कि घर में मां लक्ष्मी और श्री हरि का वास होता है।
- भगवान को गुड़हल का फूल भी जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे न केवल आर्थिक स्थिति से जुड़ी परशानी दूर हो सकती है बल्कि धन में वृद्धि के योग भी बनते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 December 2024 at 09:40 IST