अपडेटेड 1 November 2025 at 09:43 IST

Tulsi Vivah 2025 Mantras: तुलसी विवाह के दौरान जरूर करें इन मंत्रों का जाप, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत; घर में बनी रहेगी सुख-शांति

Tulsi Vivah 2025 Mantras: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इस दौरान कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Tulsi Vivah 2025 Mantras
Tulsi Vivah 2025 Mantras | Image: Social Media

Tulsi Vivah 2025 Mantras: सनातन धर्म में तुलसी विवाह को सौभाग्यशाली माना जाता है। यह देवउठनी एकादशी के बाद द्वादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी और तुलसी मां का पवित्र मिलन होता है और इस दिन से मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि तुलसी विवाह के दिन पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार करने से सुख-शांति और समृद्धि आती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी अविवाहित जातक के विवाह में किसी तरह की कोई परेशानी आती है तो इस दिन तुलसी विवाह जरूर करना चाहिए। साथ ही अगर दंपत्ति के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो तुलसी विवाह के दिन पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है। अब ऐसे में तुलसी विवाह के दौरान कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिनका जाप करने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और घर में खुशियों का आगमन होता है।

तुलसी पूजा के दौरान मंत्र जाप 

तुलसी पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र आपके सभी पापों को हर लेता है और हरि की कृपा दिलाता है। 
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

आर्थिक समृद्धि और सुख-सौभाग्य के लिए

माता तुलसी को महालक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। इस मंत्र के जाप से घर में धन-धान्य और सौभाग्य की वृद्धि होती है। 
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
लसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।

तुलसी को जल चढ़ाते समय यह मंत्र बोलें

प्रतिदिन और तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करते समय इस मंत्र का जाप करें। यह रोग, शोक और दरिद्रता को दूर करता है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Dev Uthani Ekadashi 2025 : आज देवउठनी एकादशी के दिन किन चीजों से भगवान विष्णु का अभिषेक करें? जानें नियम

महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।

मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र जाप 

यदि विवाह या अन्य किसी मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं, तो तुलसी विवाह के दिन इस मंत्र के साथ माता तुलसी और शालिग्राम भगवान की परिक्रमा करें।
ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा।

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 November 2025 at 09:43 IST