Tulsi Pujan Diwas 2025: कब है तुलसी पूजन दिवस? जानें सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
Tulsi Puja Karne Ki Vidhi: रोजाना तुलसी माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आप शाम के समय रोज पूजा करते समय दीया जलाकर पूजा कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Tulsi Pujan Diwas 2025 Kab Hai: सनातन धर्म में तुलसी माता को बेहद पवित्र और पूजनीय माना गया है। लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा लगाया जाता है और रोज इसकी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी माता की पूजा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है।
धार्मिक महत्व के साथ-साथ तुलसी के कई औषधीय गुण भी हैं। सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं में तुलसी का काढ़ा बहुत फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं सभी गुणों और महत्व को देखते हुए हर साल तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है।
तुलसी पूजन दिवस 2025 कब है?
वर्ष 2025 में तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से तुलसी माता की पूजा की जाती है।
तुलसी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
तुलसी पूजन के लिए इस दिन दो शुभ समय बताए गए हैं, जिसमें सुबह का मुहूर्त सुबह 8 बजे से 10 बजे तक रहेगा। वहीं शाम का मुहूर्त शाम 5:30 बजे से रात 7 बजे तक रहेगा। इन समयों में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।
Advertisement
तुलसी पूजा की आसान विधि
- तुलसी पूजन दिवस के दिन पूजा विधि बहुत सरल है। आप नीचे दिए गए आसान तरीकों से पूजा कर सकते हैं।
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र पहनें।
- पूजा की थाली तैयार करें। थाली में रोली, चंदन, कुमकुम, अक्षत, फूल, हल्दी और लाल चुनरी रखें।
- एक लोटे में शुद्ध जल भर लें।
- सबसे पहले तुलसी माता को जल अर्पित करें और उन्हें नमन करें।
- इसके बाद तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाएं।
- फिर सिंदूर, अक्षत, कुमकुम, हल्दी और फूल अर्पित करें।
- धूप, बाती और दीपक जलाएं।
- तुलसी माता के मंत्रों का जाप करें।
- अंत में पूजा के दौरान हुई किसी भी भूल के लिए क्षमा मांगते हुए पूजा पूर्ण करें।
तुलसी पूजा का महत्व
मान्यता है कि तुलसी माता की पूजा से घर में सकारात्मकता आती है, सुख-समृद्धि बढ़ती है और जीवन में शांति बनी रहती है। साथ ही, यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। तुलसी पूजन दिवस पर श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा जरूर करें और माता तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।