अपडेटेड 23 December 2025 at 16:00 IST

Gajkesari Rajyog 2026: नए साल 2026 पर गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी योग, जानें किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Lucky Zodiac Signs 2026: गजकेसरी राजयोग को सुख, वैभव और सफलता का प्रतीक माना जाता है। अगर आप मेहनत, सही योजना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं, तो यह योग आपके जीवन में धन, खुशहाली और तरक्की लेकर आ सकता है। नए साल की शुरुआत इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है।

gajkesari rajyog 2026 guru Chandrama yuti lucky zodiac signs will bring happiness and prosperity to life
गजकेसरी राजयोग 2026 | Image: Social Media

Gajkesari Rajyog 2026 Lucky Zodiac Signs: नया साल 2026 शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है। ऐसे में हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आने वाला साल उसके लिए क्या खास लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नए साल की शुरुआत में ही एक बहुत ही शुभ राजयोग बनने जा रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है।

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं। गुरु और चंद्रमा की यह शुभ युति जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है।

ज्योतिष में गजकेसरी राजयोग को बहुत ही शक्तिशाली और लाभकारी योग माना गया है। इसके प्रभाव से कई राशियों को धन लाभ, करियर में उन्नति और पारिवारिक सुख मिलने के योग बनते हैं। तो चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग खास रहने वाला है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति या सैलरी बढ़ने की खुशखबरी मिल सकती है। निवेश से जुड़े फैसले फायदेमंद साबित होंगे।
इसके साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है।

Advertisement
Uploaded image

मिथुन राशि

मिथुन राशि में ही यह योग बन रहा है, इसलिए इसका असर इस राशि पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। 2026 में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में स्थिरता आएगी। कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर तरक्की का कारण बनेंगी।
व्यापारियों को बिजनेस बढ़ाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अटके हुए काम पूरे होंगे और बड़े लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग साझेदारी और बिजनेस में लाभ दिलाने वाला रहेगा। नए कॉन्ट्रैक्ट, डील या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन और रिश्तों में संतुलन और मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा शिक्षा, अध्यात्म, विदेश यात्रा और करियर ग्रोथ के भी योग बन रहे हैं। छात्र और रिसर्च से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।

Advertisement

इसे जरूर पढ़ें: Budh Gochar 2025: साल का आखिरी गोचर इन 3 राशियों की कर देगा बल्ले-बल्ले, नए साल पर खुल जाएगा भाग्य
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 December 2025 at 16:00 IST