अपडेटेड 30 May 2025 at 11:12 IST
Tulsi Ke Upay: शुक्रवार को कर लिए तुलसी के ये उपाय तो धन-धान्य से भर जाएगा घर, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
Shukravar Ke Liye Tulsi Ke Upay: अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन तुलसी के ये उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Tulsi Ke Upay: सनातन धर्म में सप्ताह के सातों दिनों का बेहद खास महत्व होता है। इन्हीं दिनों में शुक्रवार (Friday) के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की पूजा और व्रत करता है उससे माता प्रसन्न हो जाती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
वहीं इस दिन तुलसी (Tulsi) के कुछ उपाय करना भी अति शुभ माना जाता है। दरअसल, माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी वास करती हैं, यही कारण है कि शुक्रवार के दिन तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति का घर धन-धान्य से भरा रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप शुक्रवार के दिन तुलसी से जुड़े क्या-क्या उपाय कर सकते हैं।
तुलसी के पौधे से जुड़े उपाय (Tulsi Ke Upay)
घी का दीपक जलाएं
शाम के समय तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिससे घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।
Advertisement
तुलसी को कलावा बांधें
शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे के चारों ओर लाल रंग का कलावा बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन की वृद्धि होती है।
Advertisement
कच्चा दूध चढ़ाएं
शुक्रवार के दिन तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है। इससे घर में मां लक्ष्मी का वास होता है और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
तिजोरी में रखें तुलसी की मंजरी
तुलसी की मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा व्यक्ति और उसके घर पर हमेशा बनी रहती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
गन्ने का रस अर्पित करें
शुक्रवार के साथ-साथ हर महीने की पंचमी तिथि पर तुलसी के पौधे में गन्ने का रस अर्पित करना काफी लाभकारी होता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 30 May 2025 at 11:12 IST