Tulsi: कितने साल जीता है तुलसी का पौधा?
How many years does tulsi plant live: तुलसी के पौधे की आयु कितनी होती है? तुलसी के पौधों का जीवनकाल कितना होता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

How many years does tulsi plant live: हिंदू धर्म में कोई ऐसे पौधे हैं जो बेहद जरूरी हैं। उन्हीं पौधों में से एक है तुलसी का पौधा। तुलसी के पौधे की मान्यता उसे और महत्वपूर्ण बनाती है। वहीं कार्तिक के महीने में तुलसी के पौधे की पूजा बड़ी धूमधाम से की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे की उम्र कितनी होती है? यह कितने साल जीता है? अगर नहीं, तो इनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि तुलसी के पौधे (Tulsi ka paudha) की उम्र कितनी होती है और यह कितने साल जी सकता है। पढ़ते हैं आगे…
तुलसी के पौधों का जीवनकाल कितना होता है?
- बता दें कि तुलसी डेढ़ साल तक यानी 1.5 साल तक जीवित रह सकती है। तुलसी का पौधा एक बारहमासी पौधा होता है। बारहमासी यानी 12 महीने जीवित रहने वाला और हरा भरा रहने वाला पौधा।
- हालांकि गर्मियों के महीने में ये ज्यादा अच्छी तरह से उगता है। वहीं गर्मी के मौसम में तुलसी के पौधे को 6 से 8 घंटे की धूप की जरूरत होती है।
- तुलसी का पौधा जब लगाया जाता है तो इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उसमें 70% मिट्टी में 30% रेत हो।
- हालांकि तुलसी के पौधे में यदि अच्छी तरह से गोबर मिलाया जाए तो यह नेचुरल खाद्य के रूप में कार्य करता है।
- तुलसी के पौधे का गमला भी बेहद से सोच समझ कर चुना जाता है। ध्यान रहे अगर आप तुलसी का पौधा अपने घर में लगा रहे हैं तो ऊपर से चौड़े और गहरे गमले में तुलसी के पौधे को लगाएं और उसके नीचे 2 बड़े छेद कर दें।
- इससे अलग तुलसी के पौधे की ग्रोथ के लिए उसे ऊपर से थोड़ा सा तोड़ देना चाहिए यानी उसकी टहनी को हल्का सा छील देना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।