Tuesday Mantras: आज कार्तिक मास के अंतिम मंगलवार के दिन जरूर करें इन विशेष मंत्रों का जाप, पूरी होंगी मनोकामनाएं; मिलेगी सफलता
Tuesday Mantras: आज कार्तिक महीने का आखिरी मंगलवार है और यह दिन हनुमान जी को समर्पित है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Tuesday Mantras: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज कार्तिक महीने का आखिरी मंगलवार है और इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में कोई ग्रहदोष है तो इस दिन हनुमान जी पूजा करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। आपको बता दें, अगर आपकी कुंडली में मंगलदोष है तो इस दिन पूजा-पाठ करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दिन हनुमान जी को चोला अर्पित करने का विशेष विधान है। साथ ही इस दिन पूजा-पाठ करने से जातक के आत्मविश्वास और भक्ति में भी वृद्धि होती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए मंत्र
अगर आप कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो इस मंत्र का 21 बाप जाप करने से लाभ हो सकता है।
- ॐ श्री हनुमते नमः
वाद-विवाद छुटकारे के लिए मंत्र
अगर आप किसी वाद-विवाद में फंस गए हैं तो उससे छुटकारा पाने के लिए इस मंत्र का 51 बार जाप करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
Advertisement
- ॐ हं हनुमते नम:
शत्रु भय मुक्ति के लिए मंत्र
अगर आपको हमेशा शत्रु भय लगा रहता है तो आप मंगलवार के दिन इस मंत्र का जाप 1 माला जरूर करें।
Advertisement
- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्।
रोगदोष छुटकारे के लिए मंत्र
रोगदोष से छुटकारा पाने के लिए यह मंत्र बेहद लाभकारी माना जाता है। इस मंत्र सका जाप करने से शभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
- ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा
मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र
अगर आपकी कोई मनोकामना है तो इस दिन हनुमान जी के मंदिर जातक उन्हें चोला, चमेली का तेल और नारंगी सिंदूर जरूर लगाएं। इससे उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः