अपडेटेड 4 November 2025 at 07:04 IST

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की कृपा से सिंह को मिलेगी सफलता, मिथुन को मिलेगा प्यार, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal: ग्रह और नक्षत्र के अनुसार सभी राशियों का अपना-अपना महत्व होता है। अगर आप भी राशिफल के अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं, तो आइए सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। आज का दिन इन राशियों के लिए शुभ होने वाला है।

 Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार है और मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है। मान्यता के अनुसार अगर हनुमान जी की कृपा होती है, तो सभी बिगड़े काम भी बन जाते हैं। आज कई राशियों पर भगवान हनुमान जी की कृपा रहने वाली है। आज भगवान हनुमान जी पूजा करने से विशेष लाभ मिल सकता है। अगर आप भी राशिफल के अनुसार कार्य करना पसंद करते हैं, तो आइए सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं। आज कई राशियों के जीवन के बदलाव होने वाला है। 

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज मेष राशि वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ अच्छा रिश्ता रहने वाला है। आर्थिक मामले में आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन आपको खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के साथ तालमेल के साथ काम करने की जरूरत है। आज के दिन आपको सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। शाम होते ही आपका समय अच्छा हो जाएगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज काम में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले में आप मजबूत दिखाई देंगे। आज नए संपर्क बनते हैं, तो आगे चलकर आपको फायदा भी मिलेगा। स्टूडेंट के लिए भी अच्छा दिन रहने वाला है। आज प्यार भी मिल सकता है।

Advertisement

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज भावनाओं पर कंट्रोल करने की जरूरत है। सोच-विचार के काम करते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा, जिससे दोनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा। आज आपको खान-पान पर ध्यान रखने की जरूरत है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी। प्रेम के मामले में भी आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मामले मजबूत दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में सफलता मिल सकती है।

Advertisement

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को आज के दिन सोच-समझकर कार्य करने की जरूरत है। कार्य में बाधा आ सकती है। अगर आप धैर्य के साथ काम करते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार होगा। छोटी यात्रा से लाभ के संकेत है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज निवेश के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक मामले में सुधार होंगे। जीवनसाथी से आपको प्रेम मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक होगा। सेहत का ध्यान रखना न भूलें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में होने वाला है। करियर में सफलता मिलने का योग दिखाई दे रहा है। पुराना अटका हुआ काम आज के दिन में बन सकता है। आर्थिक मामले में सुधार होगा। सेहत भी अच्छा रहने वाला है। योग करना न भूलें।

धनु राशि

भगवान हनुमान जी की कृपा से आज धनु राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहने वाला है। आज कार्य स्थल पर आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आपको आगे चलकर सफलता भी मिलेगी। परिवार के साथ प्रेम बढ़ेगा। आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन भी लगेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को आज दिन आर्थिक मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। अगर निवेश करते हैं, तो सोच-समझकर करने की जरूरत है। शाम होते ही आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज के दिन रुके हुए काम बन सकते हैं। आज के दिन दोस्तों का साथ मिलेगा। प्रेम मामले में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि, आज के दिन आपको खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज योजनाएं सफल होंगी। परिवार के साथ संबंध भी अच्छे रहने वाले हैं। सेहत भी ठीक रहने वाला है। आज के दिन धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

ये भी पढ़ें: Mangal Gochar 2025: मंगल का गोचर छठे भाव में एक्टिव होने वाला है... इस राशि वालों को होगा खूब आर्थिक लाभ, बढ़ सकती है सैलरी; करना होगा ये उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 4 November 2025 at 07:04 IST