अपडेटेड 23 August 2024 at 14:51 IST
विभीषण की बेटी से क्यों डरता था रावण? अशोक वाटिका में रहती थी मां सीता के साथ...
Vibhishana daughter name in ramayana: रावण विभीषण की बेटी से क्यों डरता था? जानते हैं इस सवाल के जवाब को...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Was trijata daughter of vibhishana: रामायण में न जानें ऐसी कितनी घटनाएं हैं, जिनका जिक्र अकसर आपने अपने बड़ों के मुंह से सुना होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि विभीषण की एक बेटी भी थी। जी हां, इतना ही नहीं बल्कि विभीषण की बेटी से रावण बेहद डरा करता था। इसके पीछे क्या कथा है, शायद ही आपको इसके बारे में पता होगा। ऐसे में आज हम आपको इस कथा के बारे में बताएंगे।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि विभीषण की लड़की कौन थी और लड़की से क्यों डरता था रावण? पढ़ते हैं आगे…
विभीषण की बेटी का क्या नाम था?
बता दें कि विभीषण की बेटी का नाम त्रिजटा था। त्रिजटा नामक राक्षसी का जिक्र राम चरित्र मानस में भी किया गया है। यह वही त्रिजटा है जो अशोक वाटिका में माता सीता के साथ रहा करती थी। बता दें कि त्रिजता विभीषण की पुत्री थी और उनकी माता का नाम शरमा (Who is the mother of Trijata in Ramayana?) था। चूंकि विभीषण राम भक्त थे। ऐसे में त्रिजटा के अंदर भी भक्ति भाव जन्म से ही था।
कहते हैं कि माता सीता की निगरानी राक्षसियां करती थीं। उनमें सबसे बूढ़ी त्रिजटा थी, जो माता सीता के दुखों को भी समझती थी। वहीं कहते हैं, एक बार जब त्रिजटा सोकर उठीं तो उन्होंने सभी रक्षसियों को बोला कि अब इस लंका और रावण दोनों का अंत होने वाला है। त्रिजटा ने ही अपनी दिव्य शक्ति से राम और रावण के बीच की पूरी घटना को माता सीता को बताया था।
Advertisement
रावण त्रिजटा की शक्तियों के बारे में जानता था और उसे यह भी पता था कि त्रिजटा भले ही सामान्य है लेकिन उसके अंदर शक्तियां बेहद ही अलग हैं। वहीं रावण यह भी जानता था कि त्रिजता अपने मुंह से जो भी शब्द निकालेगी वह सही साबित हो जाता है। त्रिजटा भगवान विष्णु की अनंत भक्त थीं। इस बात की भी खबर रावण को थी। यही कारण था कि रावण त्रिजटा से डर कर रहता था।
ये भी पढ़ें - Mahabharat: महाभारत का युद्ध कितने समय तक चला था?
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 23 August 2024 at 14:51 IST