अपडेटेड 23 August 2024 at 10:35 IST
Mahabharat: साल, महीने या दिन...! महाभारत का युद्ध कितने समय तक चला था? जानें....
How many years was the Mahabharata war fought? कौरव पांडव का युद्ध कितने दिन चला? इस लेख के माध्यम से बताएंगे...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

How many days was the Mahabharat War? महाभारत युद्ध से जुड़ी कई ऐसी जरूरी बातें हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। उन्हीं में से एक है कि महाभारत का युद्ध दिन कितने दिन या वर्ष चला। बता दें कि महाभारत युद्ध जितने भी दिन चला हो वह नंबर बेहद खास था। ऐसे में आपको इसके पीछे के रहस्य के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महाभारत का युद्ध कितने दिन चला और महाभारत के युद्ध के लिए वही संख्या क्यों तय की गई। पढ़ते हैं आगे…
कौरव पांडव का युद्ध कितने दिन चला? (when did mahabharata war started and ended?)
महाभारत का युद्ध 18 दिन चला था। 18 की संख्या बेहद ही महत्व रखती है क्योंकि महाभारत ग्रंथ में भी कुल 18 ही अध्याय हैं। वहीं आपको बता दें कि श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के मैदान में अर्जुन को 18 दिन गीता का ज्ञान दिया था। यदि सेना की बात की जाए तो पांडव और कौरव की सेवा में कुल 18 अक्षोहिनी योद्धा ही मौजूद थे। जी हां, इतना ही नहीं बल्कि युद्ध के अंत में कुल 18 लोग ही बच पाए थे। वहीं सूत्रधार भी केवल 18 ही थे।
महाभारत युद्ध का 18 दिन क्यों चला?
बता दें कि इसके पीछे मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास ने जब श्री गणेश से इस ग्रंथ का निर्माण करवाया था तो यह निर्माण मात्र 18 दिनों में हुआ था। तब तक महाभारत का युद्ध नहीं हुआ था। महर्षि ने अपनी दिव्य दृष्टि का इस्तेमाल करके युद्ध को पहले ही देख लिया और श्री गणेश को बताया, जिससे कि वह महाभारत ग्रंथ में इस युद्ध को लिख सकें। ऐसे में महाभारत ग्रंथ के 18 अध्याय 18 दिन में लिखे गए थे। यानी एक दिन में एक अध्याय का वर्णन किया गया था।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: ये गलतियां पति-पत्नी के रिश्ते में ले आती हैं दूरी, जानें
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 August 2024 at 14:16 IST