Diwali Special Door Toran: दिवाली में दरवाजे पर लगाना है तोरण? जानिए शुभ होने के लिए इसमें कितने होने चाहिए आम के पत्ते

Vastu Tips for Toran: दिवाली पर घर को सजाने के लिए तोरण लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है, खासकर आम या अशोक के पत्तों का सौभाग्यशाली माना जाता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मक शक्तियों को दूर भगाता है। लेकिन तोरण बनाते समय पत्तों की संख्या का ध्यान रखना जरूरी है, वरना शुभ की जगह अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

Diwali Special Door Toran
Diwali Special Door Toran | Image: Freepik

Vastu Tips for Toran: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही हर घर को सजाने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। रोशनी, रंगोली और खुशियों के इस पर्व पर घर के मुख्य द्वार पर 'तोरण' या 'बंदनवार' लगाने की परंपरा सदियों पुरानी है। आम के पत्तों से बना तोरण न केवल देखने में सुंदर लगता है, बल्कि इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि तोरण में आम के पत्तों की संख्या का भी एक खास महत्व होता है? वास्तु शास्त्र और हिंदू मान्यताओं के अनुसार, यदि आप पत्तों की संख्या पर ध्यान नहीं देते हैं तो अनजाने में शुभ की जगह अशुभ परिणाम मिल सकते हैं, जिससे घर की सुख-समृद्धि पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

घर में तोरण के लिए कितने पत्ते लें? 

हिंदू धर्म में, किसी भी शुभ काम में ओड संख्याओं को शुभ माना जाता है। आम के पत्तों को सकारात्मक ऊर्जा और धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि तोरण घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकता है और शुभ शक्तियां घर में प्रवेश करती हैं। इसलिए, जब हम तोरण बनाते हैं, तो पत्तों की संख्या का सही होना जरूरी है ताकि ये शुभ शक्तियां पूरी तरह से सक्रिय हो सकें।

कितने पत्ते लगाना होता है शुभ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली के तोरण में आम के पत्तों को ओड संख्या में ही लगाना चाहिए। ये संख्या 5, 7 या 21  हो सकती है। ये सुख-सौभाग्य का कारक माना जाता है। आप 3-3 पत्तों का गुच्छा बनाकर भी तोरण तैयार कर सकते हैं। अगर आप 07 या 11 पत्तों को सबसे शुभ मानबा जाता है इसलिए आप इतने पत्ते का भी तोरण लगा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Rama Ekadashi Kab Hai: शिव जी को करना चाहते हैं खुश तो करें रमा एकादशी, जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

आप इतने संख्या का पत्ता भूलकर भी न लगाएं

तोरण बनाते समय 2, 4, 6, 8, 10, 20 आदि इतने पत्तों का तोरण बनाने से बचें। इसे शुभ नहीं माना जाता है। इससे शुभ प्रभाव नहीं मिलता है और धन हानि की समस्या भी बनी रहती है।

Advertisement
Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड