अपडेटेड 6 June 2025 at 08:07 IST
Aaj Ka Rashifal: किसी का दिन रहेगा शुभ, तो किसी को सता सकती है चिंता... जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जहां कुछ लोगों के लिए दिन शुभ रहेता तो कुछ अन्य के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं...
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आज आप दूसरे से ज्यादा खुद पर भरोसा रखें। बिजनेस में दिन सामान्य रहेगा। परिवार में नोंक-झोंक होने के आसार हैं।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)
आज आप अपनों के साथ समय बिता सकते हैं। आपका दिन रचनात्मक और नवीन हो सकता है। अपने कोई शौक पूरे कर सकते हैं।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)
आज अपने करीबी दोस्तों और प्रियजनों के साथ अपनी भावनाओं को साझा करने की कोशिश करें। व्यवसाय में विस्तार के संकेत हैं। नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार रहेंगे।
Advertisement
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)
आज नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए उलझनें बढ़ सकती हैं। अपने काम पर फोकस करें और दूसरों से उलझने से बचें। प्रेम से बात बनाने का प्रयास करें।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope)
आज का दिन पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। प्रेमी जोड़ों में रोमांस बढ़ेगा। कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।
Advertisement
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। बिजनेस को लेकर बड़ी डील संभव है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है।
तुला राशिफल (Libra Horoscope)
आज के दिन धन-संपत्ति के मामले में मूर्ति व्यवसाय से जुड़े लोगों की हालत खस्ता रह सकती है। आज का दिन प्रेम, शिक्षा और व्यापार के लिहाज से शुभ संकेत दे रहा है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)
आज अपने बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान दें। मौसम में बदलाव से तबीयत खराब हो सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। काम में रुकावटें आ सकती हैं।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope)
आज आपको संतान से सुखद समाचार मिलेगा। महत्वाकांक्षाएं पूरी हो सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)
आज आपके आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलने के संकेत हैं। संतान के कारण किसी बात की चिंता हो सकती है। रिश्तों में निकटता आएगी।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)
आज आप अपने लाइफ पार्टनर को ज्यादा समय देने की कोशिश करें। काम में दूसरों से सहयोग मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope)
आज आप किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ने के आसार हैं। अपने व्यवहार को हर किसी के प्रति नरम रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 6 June 2025 at 08:07 IST