अपडेटेड 23 September 2025 at 08:40 IST

23 सितंबर 2025 राशिफल: वृश्चिक राशि पर टेंशन, इन राशियों के लिए शानदार दिन, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

जानिए 23 सितंबर 2025 का राशिफल और देखें कि वृश्चिक समेत किन राशियों के लिए आज का दिन प्रतिकूल हो सकता है। पढ़ें आज का राशिफल और जानें अपने दिन के बारे में कि आपके भाग्य में आज क्या है।

Horoscope
आज का राशिफल 23 सितंबर | Image: Freepik

23 सितंबर 2025: मंगलवार को नवरात्रि का दूसरा दिन है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं कि मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। शत्रु थोड़े सक्रिय रहेंगे और नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक है। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को अति भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचना चाहिए। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें और बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार सही चलेगा, और हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। समाचार के माध्यम से मन को परेशान करने वाले समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और यात्रा मध्यम रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक रहेगा और पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

Advertisement

बाकी राशियों का हाल

मिथुन राशि: घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। नुकसान हो सकता है और कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि: व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि: जुआ, सट्टा व लॉटरी में पैसे न लगाएं। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
कन्या राशि: घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। कोई नुकसान नहीं होगा। प्रेम-संतान ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।
तुला राशि: पार्टनरशिप में दिक्कत हो सकती है। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा हो सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। नीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि: कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीतिक मामला मध्यम रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि: यात्रा बहुत अच्छी नहीं दिख रही है। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें। भाग्य पर भरोसा न करें। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि: नुकसान संभव है। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी में कोई रिस्क न लें। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा। 

यह भी पढ़ें : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी,कलश स्थापना के साथ की विश्व शांति की प्रार्थना

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 23 September 2025 at 08:40 IST