
नवरात्रि के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, कलश स्थापना के साथ की विश्व शांति की प्रार्थना- PHOTOS
CM Yogi kalash sthapana at Gorakhnath Temple: नवरात्रि के पहले दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जगज्जननी मां भगवती की उपासना के पावन महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' पर कलश स्थापना की। सीएम योगी ने आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना एवं आरती की और विश्व शांति की प्रार्थना की।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ ने 'शारदीय नवरात्रि' पर कलश स्थापना की। इस दौरान उन्होंने कलश में जल भर कर पूजा-अर्चना की।
Image: CM Yogi/@GorakhnathMndr/X
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में 'शारदीय नवरात्रि' पर कलश स्थापना के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ पूजा करते हुए। इस दौरान विद्वानों के द्वारा मंत्रोच्चारण किया जा रहा था।
Advertisement
CM योगी ने X पर लिखा- जगज्जननी मां दुर्गा की उपासना के महापर्व 'शारदीय नवरात्रि' के शुभारंभ पर आज @Gorakhnathmndr स्थित श्री दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विधि-विधान से कलश स्थापना की।
सीएम योगी ने आगे लिखा - इस अवसर पर आदिशक्ति मां भगवती के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा-अर्चना एवं आरती की।
Image: CM Yogi/@GorakhnathMndr/XAdvertisement
यूपी के सीएम योगी ने एक्स पर आगे लिखा - मां जगदम्बा का आशीष चराचर जगत पर बना रहे। समस्त विश्व शांति, सद्भाव और सुख-समृद्धि से आलोकित हो, यही प्रार्थना है। जय मां भगवती!