अपडेटेड 12 July 2025 at 09:43 IST

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि के जातकों को किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, कारोबार में होगा खूब मुनाफा; जानें अपनी राशि का हाल

आज के दिन मिथुन राशि वालों के दिन की शुरुआत बढ़िया होगी। आज का दिन कुंभ राशि वालों के प्रेमी जोड़े के लिए खास रह सकता है।

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल आपके जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आ सकता है। तो आइए आपको बताते हैं 12 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आजा का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम में थोड़ी बाधाएं उत्पन्न हो सकती है। मेहनत के नतीजे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आपके काम को सराहा जाएगा। जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ने के आसार है। परिवार में सामान्य माहौल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आपके दिन की शुरुआत बढ़िया रहेगी। रुका हुआ धन मिलने के आसार है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपका बोझिल मन प्रसन्न रहेगा।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। आपकी आर्थिक समस्याएं कम होने के आसार हैं। दिन अच्छा गुजरेगा, लेकिन किसी दूसरे के विवाद में पड़ने से बचें।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा बीतेगा। जितना हो सके बिजनेस में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से आपके रुके हुए काम बन सकते हैं।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज आपके परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। किसी खास से सरप्राइज मिल सकता है। आज किसी भी तरह की यात्रा न करें। अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।  

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। कारोबार में तगड़ा मुनाफा हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। किसी भी बात को लेकर तनाव लेने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज के दिन आपको अपने दुश्मनों से सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। सोशल मीडिया का संभलकर इस्तेमाल करें। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की आशंका है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं और तनाव से दूर रहें। छात्रों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज आपके दिन की शुरुआत छोटी-मोटी परेशानियों से होगी। मन थोड़ा उदास रहेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार की सहमति के बिना कोई काम न करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताएंगे। आपको किसी तरह की खास भेंट मिलने के आसार हैं। प्रेमी जोड़े भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज के दिन व्यापार में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। परिवार में सुख शांति बने रहेगी। आज फैमिली के लिए छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: सावन महीने में लें ये 5 संकल्प, भगवान शिव खुद बदल देंगे आपकी किस्मत
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 12 July 2025 at 09:43 IST