अपडेटेड 25 June 2024 at 07:51 IST
Aaj Ka Rashifal 25th June: ये राशियां आज के दिन न करें अधिक खर्च, उधार लेने से भी बचें
Aaj Ka Rashifal 25th June: आज यानि 25 जून के दिन आपकी राशि पर ग्रह नक्षत्रों का क्या प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं आज का राशिफल...
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal 25th June: आज का राशिफल आपके दिन पर क्या प्रभाव डालेगा, यह पता होना जरूरी है। बता दें कि ग्रह चाल आपके दिन पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरीकों से प्रभाव डाल सकती है। ऐसे में किन उपायों को करने से आप अपने दिन को अच्छा बना सकते हैं, इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा आर्टिकल इसी टॉपिक पर है। आज हम जानेंगे कि 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वाले जातक आज खुश हो जाएं क्योंकि उन्हें अपनी मेहनत का फल प्राप्त हो सकता है। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख प्राप्त हो सकता है और नौकरी के नए योग भी बन सकते हैं। ऐसे में यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आज का दिन उत्तम रहेगा। मेष राशि वाले आज के दिन मां सरस्वती की पूजा जरूर करें।
वृषभ राशि (Taurus)
यदि आपका कोई धन रुका हुआ है तो आपको वह प्राप्त हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में भी उन्नति हासिल हो सकती है। ये राशि वाले आज के दिन शिवलिंग को दूध जरूर चढ़ाएं।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वाले थोड़ा सावधान हो जाएं। आज आपका मन अशांत हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले जरूर सोचें। वहीं पैसों के लेन-देन से भी बचें। मंगलवार यानि आज के दिन हनुमान जी की पूजा जरूर करें।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वाले जातक यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है। वहीं आज के दिन आप किसी शुभ कार्यक्रम का भी हिस्सा बन सकते हैं। आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वाले जातक आज करियर से जुड़े क्षेत्र में कोई शुभ समाचार हासिल कर सकते हैं। वहीं कमाई के लिहाज से भी कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। सिंह राशि वाले आज के दिन बजरंग बाण का पाठ जरूर करें।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वाले जातक आज अपने विरोधियों और शत्रुओं से थोड़ा बचकर रहें। इन जातकों को आज के दिन सतर्क होने की जरूरत है। ऐसे लोग आज के दिन किसी सुहागन महिला को लाल चूड़ी दान के रूप में जरूर दें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातक अपना आज का दिन शांतिपूर्वक निकालने की कोशिश करें। वहीं अगर उनका कोई काम अटक रहा है तो उसे भी करने की कोशिश करें। तुला राशि वाले जातक आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना ना भूलें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वाले जातक नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में आज जोखिम लेने से बचें। ऐसे लोग किसी वरिष्ठ की सलाह भी ले सकते हैं। मंगलवार के दिन यानी आज वृश्चिक राशि वाले हनुमान जी को तुलसी माला जरूर अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। वहीं उन्हें परिवार का सुख भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। ऐसे लोग आज के दिन हनुमान जी और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले लोग आज के दिन थोड़ा सतर्क हो जाएं। ऐसे लोग उधार लेने से बचें। वहीं अधिक खर्च करने से भी परहेज करें। हो सके तो आज के दिन गाय को गुड़ और चना जरूर खिलाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए खुशखबरी है। उनका आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। हालांकि विरोधियों से थोड़ा बचकर रहें। ऐसे लोगों को कार्य क्षेत्र में कुछ नया सीखने को मिल सकता है। आज के दिन गणेश जी को लड्डू का भोग जरूर लगाएं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वाले जातक यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं या नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आज के दिन इस काम को कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में इन्हें आनंद की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में ये लोग आज के दिन शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 June 2024 at 06:13 IST