अपडेटेड 21 February 2025 at 06:53 IST

Aaj Ka Rashifal: तुला, कुंभ समेत इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 21st February 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए कष्टकारी होने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों का दिन आज बेहद शानदार रहेगा।

Follow : Google News Icon  
Zodiac
आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शुक्रवार, 21 फरवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके काम की सराहना हो सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हालांकि, परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है। आज शांत रहने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस में दूसरों से सलाह लें और ऑफिस में टीम के साथ काम करें। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। काम का ज्यादा दबाव ना लें। टीम के साथ मिलकर काम करें और परिवार में वाद-विवाद से बचें। खर्च करने से पहले सोचें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से लड़ाई-झगड़े में न पड़ें और सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किल हो सकता है। ज्यादा तनाव से बचें, वरना मानसिक परेशानी हो सकती है। बिजनेस में निवेश से बचें, ज्यादा मुनाफे का लालच आपको नुकसान दे सकता है। सेहत का ध्यान रखें और ऑफिस में बहस से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। कई दिक्कतों से राहत मिल सकती है। ऑफिस में सैलरी बढ़ने के योग हैं, लेकिन पेरेंट्स की सेहत की चिंता हो सकती है। वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप बिजनेस में बड़ा निवेश कर सकते हैं और हर जगह से लाभ मिलेगा। मेहनत वाला दिन है, सेहत का ध्यान रखें और पार्टनर के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज शांत रहने की जरूरत है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन ऑफिस में कोई बड़ा काम मिल सकता है। लड़ाई-झगड़े से बचें और धैर्य से काम करें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखें और परिवार के साथ समय बिताएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में समस्याएं आ सकती हैं और नौकरी में आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में चिंता हो सकती है, लेकिन परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। यात्रा से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा। गुस्से में आकर कोई फैसला न लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें और परिवार के साथ तालमेल में समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। अपनों का ख्याल रखें और बिजनेस में नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए आज आराम करने का दिन हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें और कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में सोच-समझकर फैसला लें तो मुनाफा हो सकता है। परिवार और पार्टनर के साथ समय बिताएं और सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: Spotless Skin: पिंपल्स के दाग धब्बों ने चेहरे पर बना लिया है घर? इस्तेमाल करें ये देसी नुस्खे, स्किन होगी स्पॉटलेस

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 21 February 2025 at 06:53 IST