अपडेटेड 20 February 2025 at 07:04 IST

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20th February 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow : Google News Icon  
Zodiac personality traits
आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 20 फरवरी 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, वहीं करियर में भी लाभ की संभावना है। सेहत में थोड़ा-बहुत बदलाव महसूस हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर दिन सकारात्मक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। नौकरी पेशा लोग ऑफिस से कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ भी बेहतर रहेगी, लेकिन किसी से बहस करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें और पार्टनर के साथ कुछ अच्छा समय बिताएं।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

आज का दिन बेहद खास रहेगा। दोस्त और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। बिजनेस और नौकरी में तरक्की की संभावना है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। हालांकि, वाहन चलाते वक्त सावधान रहें और सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। पैसों के लेन-देन से बचें, क्योंकि आज आपको कुछ वित्तीय समस्याओं का सामना हो सकता है। लव लाइफ में थोड़ी परेशानियाँ आ सकती हैं, इसलिए पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने की कोशिश करें। यात्रा का भी योग बन रहा है।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। जो भी काम आप करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, लेकिन जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार के साथ समय बिताएं और मन को शांति दें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन मेहनत भरा रहेगा। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन इसे संभालने की कोशिश करें। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करें और सेहत का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ समय बिताएं, इससे आपको राहत मिलेगी।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में किसी भी प्रकार का निर्णय बिना सोच-समझे न लें। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। रिश्तों को खुद पर हावी न होने दें और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज सावधान रहने की आवश्यकता है। नौकरी में आपको प्रत्येक काम को बहुत ध्यान से करना होगा। बिजनेस में कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें, क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए मन को शांत रखने की कोशिश करें। यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन विशेष रहेगा। आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा मिलने के आसार हैं। परिवार का साथ मिलेगा और कहीं घूमने का भी प्लान बन सकता है। अपने डर को काबू में रखें, क्योंकि इससे आपकी मनोबल में वृद्धि होगी।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसी की सोच को खुद पर हावी न होने दें। बिजनेस में नुकसान होने की संभावना है, इसलिए धन निवेश करने से बचें। नौकरी पेशा लोग आज अपने काम के लिए सराहना पा सकते हैं। परिवार के साथ तालमेल बनाकर रखें।

कुंभ राशि  (Aquarius)

आज मुनाफे का दिन रहेगा। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है, लेकिन ज्यादा धन खर्च करने से बचें। यह निवेश के लिए एक अच्छा दिन हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मानसिक शांति बनाए रखें, क्योंकि मनमुटाव हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। रिश्तों को वक्त दें और सेहत अच्छी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Dry Coriander Benefits: सेहत वरदान है सूखा धनिया, फायदे जान करने लगेंगे सेवन

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 07:04 IST