अपडेटेड 17 February 2025 at 10:50 IST
Dry Coriander Benefits: सेहत वरदान है सूखा धनिया, फायदे जान करने लगेंगे सेवन
Dry Coriander Benefits in Hindi: अगर आप सूखे धनिया का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे होंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Dry Coriander Benefits in Hindi: सूखा धनिया (Dry Coriander) रसोईघर में मिलने वाला सिर्फ एक मसाला ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। जिस तरह से यह भोजन में स्वाद लाने का काम करता है उसी तरह से इसमें मौजूद पोषक तत्व इसे सेहत के लिए खास बनाते हैं।
सूखे धनिए में विटामिन C, विटामिन K, फाइबर, कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर और सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। सूखे धनिए का सेवन आप चाय, सूप, दाल या अन्य खाद्य पदार्थों में डालकर कर सकते हैं। आप चाहें तो धनिया पाउडर का उपयोग भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे सेवन से होने वाले फायदे।
सूखे धनिए के सेवन से होने वाले फायदे (Benefits of consuming dried coriander)
वेट कंट्रोल
सूखा धनिया शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर की कैलोरी जलाने की क्षमता को बढ़ाता है।
Advertisement
बोन हेल्थ
सूखे धनिए में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिज पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं। यह गठिया और हड्डियों से संबंधित अन्य समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है।
Advertisement
हार्ट हेल्थ
सूखे धनिए में मौजूद ऑमेगा-3 फैटी एसिड्स ह्रदय के लिए लाभकारी होते हैं। यह ह्रदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
डाइजेस्टिव सिस्टम
सूखा धनिया पाचन में मदद करता है। यह गैस, सूजन और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है। यह पेट की ऐंठन और अपच को भी कम करता है।
ब्लड शुगर
सूखा धनिया ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह एक प्राकृतिक उपाय हो सकता है, क्योंकि यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को बेहतर बनाता है।
कोलेस्ट्रॉल
सूखे धनिया का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे दिल के रोगों का जोखिम कम होता है।
इम्यून सिस्टम
धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और शरीर को बीमारियों से बचाते हैं।
डिटॉक्सिफिकेशन
धनिया शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह शरीर के लिए एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर की तरह काम करता है, जिससे किडनी और लिवर की सेहत बेहतर रहती है।
स्किन के लिए फायदेमंद
धनिया में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की जलन, रैशेज और एलर्जी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। यह त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाए रखता है।
ब्रेन हेल्थ
सूखा धनिया मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद है। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है और तनाव, चिंता, और अवसाद को कम करने में सहायक हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 17 February 2025 at 10:50 IST