Aaj Ka Rashifal: संकट में है इन राशियों का भाग्य, हो जाएं सावधान; आने वाली है मुसीबत, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20th August: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद परेशानीभरा हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी मंगलवार, 20 अगस्त 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कष्टकारी साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन समस्याओं से घिरा रहेगा। काम का ज्यादा प्रेशर आपको मानसिक तनाव दे सकता है। टीम मेंमबर्स के साथ बनाकर चलें। परिवार में वाद-विवाद बढ़ सकता है। किसी भी चीज पर खर्च करने से पहले कई बार सोचें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस करें।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज नौकरी करने वालों के लिए शानदार दिन रहेगा। वहीं, लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। आज किसी भी काम में बड़ा धन निवेश करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। धैर्य से काम लें।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
मिथुन राशि वालों को आज सेहत से जुड़ी किसी समस्या से निजात मिल सकता है। ज्यादा टेंशन लेने से बचें वरना आप मानसिक तनाव के शिकार हो सकते हैं। बिजनेस में आज निवेश करने से बचें। ज्यादा मुनाफे का लालच आपको आज बारी पड़ सकता है। हेल्थ का ध्यान रखें। बेवजह किसी भी काम का प्रेशर न लें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आज आप ऑफिस के सारे काम वक्त से पहले निपटा लेंगे। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आज मुनाफा होगा, सेल भी अच्छी रहेगी। विद्यार्थी आज पढ़ाई जरूर करें। हेल्थ का ध्यान रखें। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काफी भारी रहने वाला है। नौकरी करते हैं तो आज तनाव और परेशानी बढ़ सकती है। आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है। लेन-देन व उधारी से बचें। लव लाइफ में अड़चनें आ सकती हैं। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। आज मन को शांत रखने की कोशिश करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। वर्कप्लेस पर टीम से ताल-मेल बना कर चलें। बिजनस करने वालों को आर्थिक गिरावट को लेकर चिंता हो सकती है। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर पूरा फोकस करें। लक्ष्य हासिल होने का योग है। सेहत भी अच्छी बनी रहेगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए जा का दिन काफी बिजी रहने वाला है। नौकरी करने वालों को आज बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, वहीं बिजनेस करने वालों के लिए आज काफी सारी मिटिंग्स हो सकती है। आर्थिक स्तर पर स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कम काम मिलेगा। सीनियर्स का सपोर्ट हासिल होगा। बिजनेस जगत से जुड़े लोगों के लिए आज प्रॉफिट का दिन है। आज परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को आज जेब बचाकर चलने की जरूरत है। आज आप बेकार की चीजों में ज्यादा धन खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम पर फोकस करें। बिजनेस में बिना सोचे-समझे कोई भी निर्णय न लें। इससे आपको घाटा हो सकता है। हेल्थ का ध्यान रखें, तबीयत में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय संयम बरतें। अगर आप पार्टनरशिप बिजनेस में खर्चा करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से सलाह जरूर लें। जॉब करने वालों की सैलरी में बढ़ोतरी का योग है। परिवार के साथ समय अच्छा बितेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी उन्नति होगी। वहीं, ऑफिस जाने वालों को आज खूब प्रशंसा मिल सकती है। बिजनेस में प्रॉफिट होगा। विद्यार्थी आज के दिन अपनी पढ़ाई पर फोकस जरूर करें। परिवार के साथ वाद-विवाद से बचें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को आज बाहर घूमने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ कहीं जाने का प्लान बना सकते हैं। करियर में अच्छी ग्रोथ हो सकती है। मैरिड लाइफ में थोड़ी दिक्कत आ सकती है, इसे धैर्य से दूर करें। हेल्थ का ध्यान रखें आज आपकी सेहत कुछ बिगड़ सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।