अपडेटेड 16 January 2025 at 06:47 IST

Aaj Ka Rashifal: पार्टनर से हो सकता है इन राशिवालों का झगड़ा, इनके बीच बढ़ेगा प्यार! पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16th anuary 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow : Google News Icon  
Is there a 13th zodiac sign?
आज का राशिफल | Image: Is there a 13th zodiac sign?

Aaj Ka Rashifal: आज यानी गुरुवार, 16 जनवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तारीफ मिल सकती है और प्यार में भी खुशी मिलेगी। हालांकि, परिवार से कुछ बहस हो सकती है, तो शांत रहें।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। बिजनेस में दूसरों से सलाह लें और टीम के साथ मिलकर काम करें। सेहत में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

आज काम का दबाव रहेगा। ज्यादा तनाव न लें और टीम के साथ मिलकर काम करें। परिवार में विवाद हो सकता है। खर्चे पर ध्यान दें और पढ़ाई पर फोकस करें। सेहत का भी ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन आर्थिक मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है। लड़ाई-झगड़ों से बचें और सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज परेशानी आ सकती है। तनाव से बचें क्योंकि मानसिक थकान हो सकती है। बिजनेस में निवेश न करें, मुनाफे का लालच नुकसान दे सकता है। सेहत का ध्यान रखें और ऑफिस में वाद-विवाद से बचें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है और सैलरी बढ़ने का योग है। पेरेंट्स की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में बड़ा निवेश कर सकते हैं और लाभ मिलेगा। मेहनत का दिन है। सेहत का ध्यान रखें और पार्टनर के साथ समय बिताएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आपको शांत रहने की जरूरत है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन ऑफिस में कुछ कठिन काम हो सकता है। लड़ाई-झगड़ों से बचें और धैर्य रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और परिवार के साथ समय बिताएं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में कुछ दिक्कत हो सकती है और नौकरी में आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कोई बुरी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं और यात्रा से बचें।

मकर राशि (Capricorn)

आज खर्चा ज्यादा हो सकता है। गुस्से में कोई फैसला न लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें। परिवार के साथ तालमेल में परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को ध्यान लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन ठीक रहेगा। अपनों का ख्याल रखें। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, लेकिन नौकरी करने वाले अपने हिसाब से काम कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें और घूमने का प्लान बन सकता है।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन अच्छा रहेगा। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। बिजनेस में सोच-समझकर फैसले लें, मुनाफा मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं और सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ भी समय बिताएं।

ये भी पढ़ें: Winter Skin Care: सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना चाहिए या नहीं? जानिए अप्लाई करने का सही तरीका और फायदे

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 16 January 2025 at 06:47 IST