अपडेटेड 15 February 2025 at 07:07 IST

Aaj Ka Rashifal: चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 15th February 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
Is there a 13th zodiac sign?
आज का राशिफल | Image: Is there a 13th zodiac sign?

Aaj Ka Rashifal: आज यानी शनिवार, 15 फरवरी 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपका मन अशांत रहेगा, इसलिए ज्यादा बात करने से बचें। बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करें।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन शांत रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वाले अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पैसों का निवेश करने से पहले सोच-समझ कर निर्णय लें। नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है, और किसी से झगड़े से बचें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। अगर आप बीमार हैं तो सेहत में सुधार हो सकता है। किसी कानूनी मामले में राहत मिल सकती है। नौकरी में मन लगाकर काम करें। परिवार से सलाह मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले आज घूमने जा सकते हैं, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए शांत रहें। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन ज्यादा खर्च न करें। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वाले आज बड़ा फैसला ले सकते हैं। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। नौकरी में काम की सराहना हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत का ख्याल रखें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों को आज शांत रहने की जरूरत है। दिन में कई परेशानियाँ आ सकती हैं, इसलिए खुद पर काबू रखें। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है। पैरों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वाले आज किसी बात से परेशान हो सकते हैं। बिजनेस में सोच-समझ कर फैसले लें। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधान रहें। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताएं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। पैसों के लेन-देन से बचें और ज्यादा खर्च न करें। सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी भी काम को करने से पहले सोच-समझ कर करें। परिवार के साथ समय बिताएं।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिगड़ी हुई सेहत में सुधार हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी में काम की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज नए लोगों से मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताएं।

ये भी पढ़ें: Skin Care: रेजर से रिमूव करती हैं बॉडी हेयर? तो ये टिप्स आएंगे काम, स्किन रहेगी फूल जैसी कोमल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 15 February 2025 at 07:07 IST