अपडेटेड 11 November 2024 at 06:46 IST

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11th November: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
zodiac
आज का राशिफल | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानी सोमवार, 11 नवम्बर 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलेगा, लेकिन परिवार में मनमुटाव हो सकता है। सेहत में थोड़ा ख्याल रखें। पार्टनर के साथ समय बिताएं।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

आज का दिन अच्छा रहेगा। कई रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा और नौकरी में तारीफ हो सकती है। सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी में लाभ होगा और बिजनेस में भी मुनाफा हो सकता है। किसी भी फैसले को सोच-समझ कर लें। पैसे के लेन-देन से बचें और किसी को उधार देने से पहले विचार करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन परेशानियों से भरा हो सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं, लेकिन उन्हें नजरअंदाज करें। धैर्य से काम लें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन सामान्य रहेगा। तनाव से मानसिक परेशानी हो सकती है, लेकिन बिजनेस में लाभ होगा। किसी को कर्ज न दें और परिवार से सलाह लें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन ठीक रहेगा। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। किसी से झगड़ा न करें और सेहत का ध्यान रखें। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा, और बिजनेस में मुनाफा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार के साथ समय बिताएं। ज्यादा खर्च करने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन शानदार रहेगा, लेकिन बिना सोचे-समझे कोई बड़ा फैसला न लें। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में कुछ नई पावर मिल सकती है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। करियर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई भी काम करने से पहले सोच-समझ लें। दोस्तों के साथ समय बिताएं।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मिश्रित रहेगा। बिजनेस में नया कदम उठा सकते हैं और मुनाफा होगा। हालांकि, मन थोड़ा विचलित हो सकता है। नौकरी में मुश्किलें आ सकती हैं। सेहत का ख्याल रखें और घूमने जाने का मन बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन सामान्य रहेगा। मन में कुछ चिंता हो सकती है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए खर्च पर ध्यान दें। परिवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने करियर या बिजनेस में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। तरक्की के योग हैं। परिवार के साथ समय बिताएं और सेहत का ध्यान रखें। दूसरों की बातों से बचें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ें: Dev Diwali 2024: कब है देव दीपावली? जानिए डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त और सबकुछ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 11 November 2024 at 06:46 IST