अपडेटेड 4 November 2024 at 09:16 IST
Dev Diwali 2024: कब है देव दीपावली? जानिए डेट, पूजा का शुभ मुहूर्त और सबकुछ
Dev Diwali 2024 Date: हर साल देव दीपावली का त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल ये तिथि कब पड़ रही है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Dev Diwali 2024 Date: हिंदू धर्म में सभी व्रत और त्योहारों का बेहद खास महत्व होता है। कुछ दिन पहले ही रोशनी का त्योहार दीपावली बहुत धूमधाम से मनाया गया था। दीपोत्सव के ठीक 15 दिन बाद दीपों का एक और त्योहार मनाया जाता है जिसे देव दीपावली कहा जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली (Dev Diwali ) मनाई जाती है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है।
देव दीपावली एक ऐसा पर्व है जिसे आम लोगों के साथ-साथ देवी-देवता भी दीप जलाकर खुशी से मनाते हैं। इसलिए इसे ‘देव दीपावली’ यानी कि देवताओं की दीपावली भी कहा जाता है।
क्यों मनाई जाती है देव दीपावली? (Why is Dev Deepawali celebrated?)
दरअसल, पौराणिक कथा के अनुसार, देवतागण असुर त्रिपुरासुर के आतंक से बेहद परेशान थे। इतना ही नहीं त्रिपुरासुर ने देवों से स्वर्ग छीन कर उन्हें स्वर्ग से बाहर कर दिया था, जिसे लेकर सभी देवी-देवताओं ने भगवान शंकर की शरण ली और उनसे त्रिपुरासुर का संहार करने के लिए आग्रह किया था, इसके बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर का वध कर स्वर्ग लोक को असुर त्रिपुरासुर के चंगुल से मुक्त कराया था।
वहीं, त्रिपुरासुर का वध किए जाने के बदले में सभी देवी-देवताओं ने भगवान शिव का आभार जताते हुए दीप जलाए थे। इसी के बाद से कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली के दिन दीप दान और नदी स्नान किए जाने का काफी महत्व होता है। चलिए जानते हैं कि इस साल किस तिथि और शुभ मुहूर्त में देव दीपावली मनाई जाएगी।
Advertisement
देव दीपावली की तिथि (Dev Deepawali 2024 Date)
पंचांग के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगी और 16 नवंबर को देर रात 02 बजकर 58 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 15 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी।
शुभ मुहूर्त (Dev Deepawali 2024 Shubh Muhurat)
देव दीपावली को प्रदोष काल संध्याकाल 05 बजकर 10 मिनट से लेकर 07 बजकर 47 मिनट तक है। यह समय पूजा और गंगा आरती के लिए अति शुभ रहेगा। इस समय आप दीप दान भी कर सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 4 November 2024 at 09:16 IST