अपडेटेड 3 January 2026 at 17:49 IST

Surya Shukra Gochar 2026: सूर्य शुक्र युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, जानें किन राशियों की खुलेगा किस्मत का ताला; होगा धन लाभ

Shukra Surya Yuti 2026: सूर्य और शुक्र की युति से बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग साल 2026 में कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। अगर आप सही मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो यह समय आपको आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और पारिवारिक सुख जरूर देगा।

Surya shukra gochar 2026 venus and sun yuti lucky zodiac signs shukra Aditya rajyog
सूर्य शुक्र गोचर 2026 | Image: Freepik

Venus And Sun Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और शुक्र दोनों ही बेहद प्रभावशाली ग्रह माने जाते हैं। शुक्र ग्रह धन, वैभव, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाएं और वैवाहिक जीवन का कारक होता है, जबकि सूर्य देव आत्मविश्वास, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, सरकारी क्षेत्र और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो शुक्रादित्य राजयोग बनता है, जिसे बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है।

साल 2026 में सूर्य और शुक्र दोनों का गोचर मकर राशि में होगा। इस वजह से बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इसका असर खासतौर पर धन, करियर, नौकरी, व्यापार और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिलेगा। तो चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग बेहद लाभकारी साबित होगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग द्वितीय भाव में बन रहा है, जो धन, वाणी और परिवार से जुड़ा होता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। आय के नए साधन खुल सकते हैं।

नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि या प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे और लाभदायक सौदे मिलेंगे। आपकी बोलने की कला और आत्मविश्वास में निखार आएगा, जिससे समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी।

Advertisement
Uploaded image

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह राजयोग 11वें भाव में बन रहा है, जिसे लाभ और इच्छाओं की पूर्ति का भाव माना जाता है। इस दौरान आपकी कई पुरानी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। करियर में तरक्की के संकेत साफ नजर आ रहे हैं।

नौकरी बदलने या नई नौकरी मिलने के योग भी बन सकते हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और बड़े लोगों या नेटवर्क से जुड़ने का मौका मिल सकता है। दोस्तों और सीनियर्स का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।

Advertisement
Uploaded image

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग चतुर्थ भाव में बन रहा है, जो घर, सुख-सुविधा, वाहन और माता से जुड़ा होता है। इस दौरान आप नया घर, वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

पारिवारिक जीवन में शांति और आपसी तालमेल बढ़ेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन या बेहतर कार्य वातावरण मिलने की संभावना है। माता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे मन को सुकून रहेगा। इस समय मानसिक संतुलन और आंतरिक खुशी भी बढ़ेगी।


सूर्य और शुक्र की युति से बनने वाला शुक्रादित्य राजयोग साल 2026 में कई राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहा है। खासतौर पर धनु, मीन और तुला राशि वालों की किस्मत खुल सकती है। अगर आप सही मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे, तो यह समय आपको आर्थिक लाभ, करियर ग्रोथ और पारिवारिक सुख जरूर देगा।

यह जरूर पढ़ें: Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति करेंगे महगोचर, मिलेगा धन लाभ और आएगी सुख-समृद्धि, जानें किन राशियों की पलटेगी किस्मत?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 3 January 2026 at 17:49 IST