Guru Gochar 2026: गुरु बृहस्पति करेंगे महगोचर, मिलेगा धन लाभ और आएगी सुख-समृद्धि, जानें किन राशियों की पलटेगी किस्मत?
Gochar 2026: गजकेसरी राजयोग 2026 कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से धन लाभ, करियर ग्रोथ, रिश्तों में मिठास और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Jupiter And Moon Conjunction In Hindi: वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को सुख, सौभाग्य, धन और भाग्य का कारक माना जाता है। गुरु एक राशि में लगभग एक साल तक रहते हैं और पूरे राशि चक्र को पूरा करने में 12 साल लगते हैं। साल 2026 की शुरुआत में गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे। इसी दौरान चंद्रमा के साथ उनकी युति से एक बेहद शुभ और शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग बनने जा रहा है।
यह राजयोग इतना प्रभावशाली माना गया है कि इसके असर से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है और जीवन में धन, सम्मान और सुख-सुविधाएं बढ़ती हैं। यह राशिफल चंद्र राशि के आधार पर बताया जा रहा है।
गजकेसरी राजयोग कब बनेगा?
ज्योतिष गणना के अनुसार, 2 जनवरी 2026 को सुबह 09:25 बजे चंद्रमा वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा 4 जनवरी 2026 सुबह 09:42 बजे तक मिथुन राशि में रहेंगे। मिथुन राशि में पहले से मौजूद गुरु बृहस्पति के साथ चंद्रमा के मिलन से गजकेसरी राजयोग का पूर्ण प्रभाव देखने को मिलेगा।
Advertisement
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों की कुंडली में गुरु और चंद्रमा की युति लग्न भाव में बन रही है, जो बहुत शुभ मानी जाती है।
क्या होंगे फायदे?
Advertisement
- व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।
- नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा।
- सीनियर्स और अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है।
- शिक्षा, राजनीति और प्रशासन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है।
- समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
- विवाह और रिश्तों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- धार्मिक और आध्यात्मिक यात्राओं के योग बनेंगे।
इस दौरान आपकी कुंडली के पंचम, सप्तम और नवम भाव सक्रिय रहेंगे, जिन्हें लक्ष्मी-विष्णु स्थान माना जाता है। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहेगी।
क्या करें उपाय?
भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं और “ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः” मंत्र का जाप करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि की कुंडली में नवम भाव में गजकेसरी राजयोग बन रहा है, जो भाग्य को मजबूत करता है।
क्या होंगे फायदे?
- किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
- करियर में नए और बड़े अवसर मिल सकते हैं।
- काम की तारीफ और प्रमोशन के योग बनते नजर आ रहे हैं।
- नया बिजनेस शुरू करने के लिए बेहतरीन समय है।
- आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।
- छात्रों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।
- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।
गुरु की शुभ दृष्टि से जीवन में स्थिरता और खुशहाली आएगी।
क्या करें उपाय?
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में यह राजयोग पंचम भाव में बन रहा है, जो धन और बुद्धि से जुड़ा होता है।
क्या होंगे फायदे?
- आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार होगा।
- फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना है जरूरी।
- इस दौरान बचत बढ़ेगी।
- आय के नए और स्थायी स्रोत बनेंगे।
- ऑनलाइन बिजनेस और निवेश से लाभ मिल सकता है।
- छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
- लव लाइफ और वैवाहिक जीवन सुखद बीतेगा।
- अध्यात्म और धार्मिक यात्राओं की संभावना हो सकती है।
क्या करें उपाय?
बजरंगबली की पूजा करें, हनुमान चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम और मां लक्ष्मी की आराधना करें।
गजकेसरी राजयोग 2026 मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस योग के प्रभाव से धन लाभ, करियर ग्रोथ, रिश्तों में मिठास और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। अगर सही समय पर सही प्रयास किए जाएं, तो यह योग आपकी किस्मत को नई दिशा दे सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।