अपडेटेड 8 December 2025 at 10:55 IST

Surya Rashi Parivartan 2025: सूर्य करेगा धनु की राशि में गोचर, जानें किन राशियों पर बरसेगी कृपा? होंगे मालामाल

Lucky Zodiac Signs In Hindi: सूर्य का धनु राशि में गोचर पांच राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। धन लाभ, करियर उन्नति, रिश्तों में सुधार और सामाजिक प्रतिष्ठा जैसी कई खुशियां इन जातकों के जीवन में आ सकती हैं।

Surya rashi Parivartan 2025 gochar sun-transit-in-dhanu lucky zodiac signs Sagittarius brings wealth and prosperity in life
सूर्य राशि परिवर्तन 2025 | Image: Freepik

Sun Transit In Sagittarius In Hindi: 16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। साल का यह आखिरी सूर्य गोचर कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। ज्योतिष शाश्त्र के अनुसार, इस गोचर से पांच राशियों को खास लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। करियर, धन, व्यवसाय और रिश्तों में इन जातकों की किस्मत चमक सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां।

मेष राशि

सूर्य का धनु राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति लेकर आ सकता है। इस दौरान धन लाभ के मजबूत योग बनेंगे। साथ ही, प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने की योजना सफल हो सकती है। इसके आलावा लंबे समय से रुका हुआ कोई बड़ा आर्थिक काम पूरा होगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में सुधार लाने की जरूरत पड़ेगी, लेकिन कोशिश सफल रहेगी। कुल मिलाकर, आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है।

Uploaded image

सिंह राशि

सिंह जातकों के लिए यह समय सौभाग्य लेकर आएगा। इस दौरान अचानक धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। कारोबार में लाभ और नए अवसर मिलने की संभावनाएं मजबूत होंगी। इसके अलाव नौकरी में टीमवर्क से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही, घर-परिवार और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यह समय परिवार और काम दोनों के लिए तरक्की वाला रहेगा।

तुला राशि

तुला वालों के लिए सूर्य का धनु में जाना बहुत शुभ साबित हो सकता है। इसके चलते व्यवसाय में तेजी से उन्नति होगी। आपकी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको मेहनत का फल तुरंत मिलेगा और कई शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे।  साथ ही, वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी। कुल मिलाकर, करियर और रिश्तों दोनों में संतुलन और सफलता मिलेगी।

Advertisement
Uploaded image

धनु राशि

सूर्य का गोचर आपकी ही राशि में होने वाला है, इसलिए लाभ की संभावनाएं और भी बढ़ जाती हैं। इस दौरान व्यवसाय में तेजी से प्रगति होगी। गोचर से आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक मजबूती आएगी। अनावश्यक खर्च कम होंगे और रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य पर थोड़ी सावधानी रखने की सलाह दी जाती है। पर्सनल लाइफ में परिवार और साथी का पूरा समर्थन मिलेगा। यह समय आपको प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों क्षेत्रों में मजबूत बनाने में मददगार साबित होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में बड़ी सफलता का संकेत देता है। इस दौरान कार्यस्थल पर आपकी खूब प्रशंसा होगी। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। हालांकि खर्चों में बढ़ोतरी दिख सकती है, इसलिए बजट को संभालकर चलाएं। बच्चों के भविष्य के लिए कोई निवेश योजना बना सकते हैं। करियर में उन्नति और परिवार में संतुलन दोनों का योग बन रहा है।

Advertisement


साल का यह आखिरी गोचर कई लोगों की किस्मत बदलने वाला हो सकता है, यदि आप बताई गई इन राशियों में से एक हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। 

यह जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Kalawa: घर से दूर होंगे सभी वास्तु दोष, बस इन जगहों पर बांध लें कलावा; जीवन में आएगी खुशहाली
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 December 2025 at 10:55 IST