अपडेटेड 1 March 2025 at 23:05 IST

Surya Puja: सूर्य देव को जल चढ़ाते वक्त 108 बार बोलें ये मंत्र, जानें महत्व

आप सूर्य भगवान को जल अर्पित करते वक्त क्या बोलें? सूर्य को जल चढ़ाते वक्त कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Kharmas
सूर्य देव को जल चढ़ाते वक्त क्या बोलें? | Image: shutterstock

Surya Dev Gayatri Mantra in Sanskrit: रविवार का दिन सूर्य भगवान को समर्पित है। ऐसे में यदि इस दिन भगवान को जल अर्पित करें और उस वक्त कुछ मंत्रों का जाप करें तो इससे सूर्य देव जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं। ऐसे में इन मंत्रों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप सूर्य भगवान को जल अर्पित करते वक्त क्या बोलें। पढ़ते हैं आगे... 

सूर्य भगवान को जल चढ़ाते वक्त बोलें ये मंत्र

  • गायत्री मंत्र -  ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्।
  • सूर्य को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप करने से मन शांत होता है और एकाग्रता बढ़ती है। मंत्र जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।
  • 12 नामों वाला मंत्र- आदिदेव नमस्तुभ्यं प्रसीद मम भास्कर, दिवाकर नमस्तुभ्यं, प्रभाकर नमोस्तुते। सप्ताश्वरथमारूढ़ं प्रचंडं कश्यपात्मजम्, श्वेतपद्यधरं देव तं सूर्यप्रणाम्यहम्।।
  • सूर्य मंत्र - एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते। अनुकम्पय मां देवी गृहाणार्घ्यं दिवाकर।।
  • 'ॐ सूर्याय नमः'
  • ऊँ नमो भगवते श्री सूर्याय क्षी तेजसे नम:। ऊँ खेचराय नम:
  • ऊँ महासेनाय नम:। ऊँ तमसे नम:।
  • ऊँ रजसे नम:। ऊँ सत्वाय नम:।
  • ऊँ असतो मा सद्गमय।
  • तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतं गमय।
  • हंसो भगवाञ्छुचिरूप: अप्रतिरूप:।
  • विश्वरूपं घृणिनं जातवेदसं हिरण्मयं ज्योतीरूपं तपन्तम्।
  • सहस्त्ररश्मि: शतधा वर्तमान: पुर: प्रजानामुदत्येष सूर्य:।
  • ऊँ नमो भगवते श्रीसूर्यायादित्याक्षितेजसे हो वाहिनि वाहिनि स्वाहेति।

ये भी पढ़ें - 29 तारीख को 30 साल बाद बन रहे हैं ये महासंयोग, जरूर करें कुछ उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 March 2025 at 23:05 IST