29 तारीख को 30 साल बाद बन रहे हैं ये महासंयोग, जरूर करें कुछ उपाय

12 Zodiac Sign: 29 मार्च को 30 साल बाद कौन-से महासंयोग बन रहे हैं और उपाय करके कैसै प्रभाव को कम कर सकते हैं। जानते हैं...

Is there a 13th zodiac sign?
29 तारीख को 30 साल बाद बन रहे हैं ये महासंयोग, जरूर करें कुछ उपाय | Image: Is there a 13th zodiac sign?

12 Zodiac Sign: इस बार 30 साल 29 मार्च को 4 महासंयोग बन रहे हैं। बता दें कि यदि कुछ उपायों को किए जाए तो इससे फायदा मिल सकते हैं। ऐसे में इन उपायों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 29 मार्च को 30 साल बाद कौन-से महासंयोग बन रहे हैं। पढ़ते हैं आगे... 

4 महासंयोग कौन-से हैं? 

  • बता दें, 19 मार्च को शनि ग्रह मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में इसका प्रभाव 30 मार्च से पड़ना शुरू होगा। यह मीन शनि योग है। 
  • 29 मार्च के दिन ही सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण है। ऐसे में सूर्य कुंभ राशि से निकलेंगे और मीन में गोचर करेंगे। 
  • तीसरा महासंयोग है चैत्र नवरात्रि। बता दें कि 29 मार्च दिन शनिवार के दिन चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। हालांकि कुछ लोग 30 मार्च को भी उदया तिथि के अनुसार मना रहे हैं। लेकिन समय के अनुसार नवरात्रि 29 मार्च से ही लगने वाले हैं। 
  • चौथा महासंयोग है गुड़ी पड़वा। यह चैत्र प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। हालांकि उदयातिथि के अनुसार, यह 30 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन समय के अनुसार यह पहले से ही लग रहा है। 

जरूरी उपाय 

आप सबसे पहले 29 मार्च के दिन जल्दी उठे और 51 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से न केवल हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है बल्कि आप ग्रहण और शनि के प्रभाव से भी बच सकते हैं। इस दिन आप हनुमान जी के नाम का दीपक जलाएं। ध्यान रहे दीपक आटे का होना चाहिए और उपासना करें। ऐसा करने से भी हनुमान जी की कृपा बरसा सकती है। आप इस दिन शिव जी को जल अर्पित कर सकते हैं।  

ये भी पढ़ें - 'लुका छुपी' के छह साल पूरे होने पर कार्तिक आर्यन ने किया सेलिब्रेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड