अपडेटेड 12 January 2026 at 12:38 IST

Surya Guru Yuti 2026: सूर्य और गुरु की युति से बनेगा षडाष्टक योग, इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरू

Surya Guru Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में अब जल्द ही सूर्य और गुरु की युति से षडाष्टक योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों का जल्द ही गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है।

Surya Guru Yuti 2026
Surya Guru Yuti 2026 | Image: Freepik

Surya Guru Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व होता है। साल 2026 ज्योतिष दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि इस वर्ष ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु बृहस्पति का मिलन होने जा रहा है। 2026 में बनने वाला सूर्य-गुरु का यह विशेष संयोग कुछ चुनिंदा राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। 

सूर्य-गुरु की युति से मेष राशि को लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। सूर्य और गुरु की स्थिति आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि करेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और मनचाहा स्थानांतरण मिल सकता है।आय के नए स्रोत खुलेंगे और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

सूर्य-गुरु की युति से मिथुन राशि वालों को मिलेगी सफलता

मिथुन राशि वालों के लिए यह युति और योग विशेष फलदायी रहेगा। करीब 12 साल बाद आपकी राशि के आसपास यह अद्भुत संयोग बन रहा है। व्यापार में विस्तार के प्रबल योग हैं। नए निवेश से भविष्य में बड़ा लाभ होगा।

सूर्य-गुरु की युति से कर्क राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

कर्क राशि के जातकों पर देवगुरु बृहस्पति की विशेष कृपा बनी रहेगी। षडाष्टक योग के बावजूद सूर्य का प्रभाव आपको समाज में मान-सम्मान दिलाएगा। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और पैतृक संपत्ति से लाभ होने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - माही विज का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब, नदीम संग नाम जोड़ने वालों पर भड़कीं एक्ट्रेस, बेटी के अब्बा कहने पर कही ये बात

सूर्य-गुरु की युति से सिंह राशि वालों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि 

सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए सूर्य-गुरु की यह स्थिति आपके लिए भाग्योदय का कारण बनेगी। आपके धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

Advertisement

सूर्य गुरु की युति से धनु राशि वालों को धन लाभ 

धनु राशि के स्वामी स्वयं गुरु बृहस्पति हैं। 2026 में आपकी राशि के जातकों को आध्यात्मिक और भौतिक दोनों तरह की उन्नति प्राप्त होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 January 2026 at 12:38 IST