अपडेटेड 2 February 2026 at 16:59 IST
Surya Grahan 2026 Rashifal: सालों बाद सूर्य ग्रहण पर बनेगा दुर्लभ योग, कई राशियों के लिए बन सकता है संकट; रहना होगा सावधान
Unlucky Zodiac Signs 2026: सूर्य ग्रहण 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। यह दुर्लभ योग जहां कुछ लोगों के लिए आध्यात्मिक उन्नति के अवसर ला सकता है, वहीं कुछ राशियों को धैर्य, संयम और सतर्कता से काम लेने की जरूरत होगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

फरवरी 2026 में साल की पहली और बेहद खास खगोलीय घटना होने जा रही है। फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि पर 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिष की दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान सूर्य और राहु कुंभ राशि में एक साथ रहेंगे।
शनि की राशि कुंभ में सूर्य ग्रहण लगने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, ज्योतिषियों के अनुसार कुछ राशियों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण 2026?
साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण तारीख 17 फरवरी 2026 शाम 5:31 बजे से 7:57 बजे तक लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों पर जरूर पड़ेगा।
अमावस्या पर बन रहा है दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह सूर्य ग्रहण एक अत्यंत दुर्लभ योग में लग रहा है। शास्त्रों के मुताबिक, जब अमावस्या मंगलवार को हो और चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में स्थित हो तो यह योग कला, लेखन, साधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बहुत फलदायी माना जाता है।
Advertisement
ज्योतिषियों का कहना है कि ऐसा संयोग करीब 40 साल बाद बन रहा है। इससे पहले यह योग 1962 में देखा गया था। इस बार सूर्य और राहु की युति कुंभ राशि में होगी और चंद्रमा भी राहु के नक्षत्र शतभिषा में रहेंगे, जिससे ग्रहण का प्रभाव और भी गहरा हो जाएगा।
किन राशियों को रहना होगा सावधान?
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि सूर्य आपके लग्न भाव में रहेंगे। साथ ही राहु, बुध और शुक्र भी इसी राशि में मौजूद होंगे।
इस कारण आपके विचारों में तेजी आएगी, लेकिन भ्रम और दुविधा भी बढ़ सकती है। इस दौरान कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। अधूरी जानकारी के आधार पर निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अनुकूल नहीं माना जा रहा है। ग्रहण के समय सूर्य और चंद्रमा आपकी कुंडली के अष्टम भाव में रहेंगे।
इससे मानसिक तनाव, भावनात्मक अस्थिरता, चिंता और बेचैनी बढ़ सकती है। वहीं सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। ज्योतिषियों की सलाह है कि ग्रहण के बाद कम से कम एक सप्ताह तक कोई बड़ा फैसला, निवेश या नई शुरुआत न करें।
सिंह राशि
सिंह राशि की कुंडली में इस समय राहु-केतु केंद्र और सप्तम भाव में हैं। इसका असर खासतौर पर व्यापार, साझेदारी और वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय नुकसान दे सकता है। नया निवेश, डील या पार्टनरशिप शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। संयम से काम लेने पर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।
सूर्य ग्रहण 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। यह दुर्लभ योग जहां कुछ लोगों के लिए आध्यात्मिक उन्नति के अवसर ला सकता है, वहीं कुछ राशियों को धैर्य, संयम और सतर्कता से काम लेने की जरूरत होगी। सही समय पर सही फैसला ही इस ग्रहण के प्रभाव को संतुलित कर सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 16:59 IST