अपडेटेड 1 February 2026 at 22:32 IST
Mangal Rahu Yuti 2026: मंगल और राहु की युति से बिगड़ेंगी राशियों की चाल, हो सकता है भारी नुकसान
Unlucky Zodiac Signs In February: फरवरी 2026 में बनने वाली मंगल-राहु की युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य, सतर्कता और सही उपाय आपको नुकसान से बचा सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Mangal Rahu Yuti 2026 Unlucky Zodiac Signs: फरवरी 2026 का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान कुंभ राशि में मंगल और राहु की युति बनने जा रही है। हिंदू पंचांग के अनुसार राहु पहले से ही कुंभ राशि में विराजमान हैं और 23 फरवरी 2026 को मंगल भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शनि की राशि कुंभ में बनने वाली यह मंगल-राहु युति काफी प्रभावशाली मानी जा रही है।
ज्योतिषविदों के अनुसार, इस युति का असर कुछ राशियों पर नकारात्मक पड़ सकता है। खासतौर पर तीन राशियों को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि उनके जीवन में आर्थिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल–राहु की यह युति मुश्किलें बढ़ा सकती है। इस समय अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव महसूस होगा। आमदनी में अचानक कमी आने की आशंका है। घर-परिवार का माहौल भी थोड़ा बिगड़ा हुआ रह सकता है। इस दौरान आपकी कोई कीमती चीज चोरी या गुम हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें। करियर और आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य को बिल्कुल नजरअंदाज न करें।
उपाय: मेष राशि के जातक मंगलवार के दिन नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें और रविवार को सूर्य को जल अर्पित करें।
Advertisement
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए राहु-मंगल की युति पैसों के मामले में नुकसान दे सकती है। जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें। फिलहाल नए निवेश करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा फंस सकता है, इसलिए अनजान लोगों को धन न दें। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। निजी और वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां भी बढ़ सकती हैं। पुराने रोग फिर से उभरने की आशंका है, इसलिए सेहत पर ध्यान दें।
उपाय: शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें और शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
Advertisement
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह युति पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मचा सकती है। अचानक समस्याएं और गलतफहमियां मन को परेशान कर सकती हैं। आप भ्रम और असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। लोगों से टकराव या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से संवाद की कमी झगड़ों का कारण बन सकती है। संतान पक्ष को लेकर भी चिंता बढ़ सकती है। इसके अलावा, चोट या दुर्घटना जैसी स्थितियों से भी सतर्क रहने की जरूरत है।
उपाय: प्रतिदिन सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और सफेद व पीले रंग की चीजों का दान करें।
फरवरी 2026 में बनने वाली मंगल-राहु की युति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसे समय में धैर्य, सतर्कता और सही उपाय आपको नुकसान से बचा सकते हैं। बिना सोच-समझे फैसले लेने से बचाव करेंऔर स्वास्थ्य व रिश्तों पर विशेष ध्यान देना बिल्कुल भी न भूलें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 22:32 IST