अपडेटेड 17 February 2026 at 14:47 IST
Surya Grahan 2026: भारत में नहीं दिख रहा सूर्य ग्रहण, फिर भी गर्भवती महिलाएं समेत लोगों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज 17 फरवरी को लग रहा है। यह भारत में दिखाई नहीं देगा। अब ऐसे में इस दौरान आपको सावधानी बरतनी की आवश्यकता है। आइए इस लेख में विस्तार से नियमों का पालन करने के बारे में बताएंगे।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण को रिंग ऑफ फायर कहा जा रहा है। वहीं अब दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में लगेगा। अब ऐसे में साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। लेकिन इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है। अगर इस दौरान नियमों का पालन न किया जाए तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि किन बातों को ध्यान रखने की जरूरत है और किन नियमों का पालन करना है? साथ ही गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी बरतनी है?
सूर्य ग्रहण का समय क्या है?
आज दोपहर में 3 बजकर 26 मिनट पर सूर्यग्रहण आरंभ होगा और शाम में 7 बजकर 57 मिनट पर सूर्यग्रहण समाप्त होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 31 मिनट की होगी। यह ग्रहण कंकण होगा। यानी कि सूर्य पूरी तरह दिखाई नहीं देगा।
गर्भवती महिलाओं को किन बातों का रखना है ध्यान
- भले ही भारत में ग्रहण दिखाई न दे, लेकिन गर्भवती महिलाओं को लेकर विशेष सावधानी बरतने की परंपरा रही है। मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव गर्भस्थ शिशु पर पड़ सकता है।
- ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची, सुई या किसी भी धारदार वस्तु का उपयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे शिशु के अंगों को क्षति पहुंच सकती है।
- ग्रहण के दौरान बाहर निकलने से बचना चाहिए ताकि सूर्य की हानिकारक किरणें सीधे शरीर पर न पड़ें। खिड़कियों पर पर्दे डाल देना बेहतर रहता है।
- ग्रहण काल में नकारात्मकता को दूर करने के लिए 'महामृत्युंजय मंत्र' या 'संतान गोपाल मंत्र' का जाप करना अत्यंत शुभ माना गया है।
ये भी पढ़ें - Orange vs Kinnow: संतरा और कीनू में क्या है अंतर? कौन है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद
Advertisement
आम लोगों को किन नियमों का पालन करना है?
- सूर्य ग्रहण भारत में अदृश्य हैं, इसलिए मंदिर खुले रहेंगे और पूजा-पाठ पर कोई पाबंदी नहीं होगी। फिर भी, यदि आप नियमों को मानते हैं, इन बातो का जरूर रखें।
- खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल दें ताकि वे दूषित न हों।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद पवित्र नदियों में स्नान या घर पर ही गंगाजल डालकर स्नान करना और दान-पुण्य करना लाभकारी होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 14:47 IST