अपडेटेड 17 February 2026 at 14:25 IST
Orange vs Kinnow: संतरा और कीनू में क्या है अंतर? कौन है सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद
Orange vs Kinnow: बाजारों में संतरा और कीनू के बीच लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि एक जैसे दिखने वाले फल में कौन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Orange vs Kinnow: सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में नारंगी रंग के फलों की बहार आ जाती है। लेकिन अक्सर लोग एक उलझन में पड़ जाते हैं कि जो फल वो खरीद रहे हैं, वो संतरा है या कीनू? देखने में एक जैसे लगने के बावजूद, इन दोनों में स्वाद, बनावट और पोषक तत्वों के मामले में काफी अंतर होता है। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इन दोनों में क्या फर्क है और आपकी सेहत के लिए कौन सा फल ज्यादा बेहतर है।
संतरा और कीनू में क्या अंतर है?
संतरा और कीनू दोनों ही 'साइट्रस' माने जाते हैं। लेकिन फिर भी दोनों फल सेहत के मामले में अलग-अलग होते हैं।
संतरा - इसका छिलका थोड़ा खुरदरा और पतला होता है। इसे हाथों से छीलना बहुत आसान होता है क्योंकि छिलका गूदे से सटा हुआ नहीं होता है।
कीनू- यह संतरे की तुलना में अधिक चमकदार और चिकना होता है। इसका छिलका काफी मोटा और गूदे से मजबूती से चिपका होता है, जिसे छीलना संतरे के मुकाबले थोड़ा कठिन है।
स्वाद के मामले में दोनों में अंतर
संतरा- इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है।
कीनू- कीनू संतरे से कहीं अधिक रसीला होता है। इसका स्वाद थोड़ा गहरा और तीखा होता है। यही कारण है कि बाज़ारों में जूस के लिए कीनू का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है।
Advertisement
संतरा और कीनू सेहत के लिए कौन सबसे ज्यादा फायदेमंद है?
- अगर सेहत की बात करें, तो दोनों ही फल विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स के पावरहाउस हैं।
- संतरा में इम्यूनिटी पावर ज्यादा होती है। वहीं कीनू में विटामिन- सी की मात्रा संतरे से ज्यादा होती है।
- संतरा में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। यह हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है।
- संतरे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जो मेटाबॉलिजम को बूस्ट करने में मदद करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 14:24 IST