अपडेटेड 8 February 2026 at 17:21 IST

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क; वरना झेलनी पड़ेंगी मुसीबतें

Surya Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय और आध्यात्मिक घटना माना जाता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हालांकि, यह ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, लेकिन 3 विशेष राशियों के जातकों को इस दौरान अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं।

Surya Grahan 2026
Surya Grahan 2026 | Image: Freepik

Surya Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है। 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर विशेष रूप से पड़ेगा। अब ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना आपको इससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। 

आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों पर सूर्यग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखेगा?

सूर्य ग्रहण का कर्क राशि पर असर 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण अष्टम भाव में होने जा रहा है। यह स्थिति अचानक आने वाली बाधाओं का संकेत देती है। सेहत को लेकर लापरवाही भारी पड़ सकती है। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद से बचें और वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद से बचें और वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।

सूर्य ग्रहण का कुंभ राशि पर असर

यह ग्रहण कुंभ राशि में ही लग रहा है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ेगा। आपके जीवन में मानसिक तनाव और भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। कोई भी नया निवेश या बड़ा व्यापारिक निर्णय इस समय टाल देना ही बेहतर है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन मंदिर से जरूर लाएं ये चीजें, विवाह के बनेंगे योग; जीवन में आएंगी खुशियां

सूर्य ग्रहण का मीन राशि पर असर 

मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण बारहवें भाव में लगेगा, जो खर्च और हानि का भाव माना जाता है। इसलि ग्रहण के समय ऊं सूर्याय नम:' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।  अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसने की आशंका है, इसलिए संयम से काम लें।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 17:21 IST