अपडेटेड 8 February 2026 at 15:49 IST

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन मंदिर से जरूर लाएं ये चीजें, विवाह के बनेंगे योग; जीवन में आएंगी खुशियां

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। अब ऐसे में अगर किसी जातक के विवाह में कोई परेशानी आ रही है तो इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।

Mahashivratri 2026
Mahashivratri 2026 | Image: Instagram

Mahashivratri 2026: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के मिलन का महापर्व है। वहीं इस साल महाशिवरात्रि पर कई खास योग बनने जा रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने से अविवाहित जातकों को मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है तो महाशिवरात्रि के दिन पूजा-पाठ करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।  इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा न केवल कष्टों को हरती है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और वैवाहिक सुख का वरदान भी देती है।

आपको बता दें, अक्सर भक्त मंदिर जाकर जल और बेलपत्र चढ़ाकर वापस आ जाते हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप मंदिर से कुछ खास चीजें प्रसाद स्वरूप घर लाते हैं, तो इससे आपकी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। अब ऐसे में आइए आपको इस लेख में कुछ उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

मंदिर से घर लाएं शिवलिंग पर चढ़ाया बेलपत्र 

महाशिवरात्रि पर महादेव को बेलपत्र चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर चढ़ा हुआ कम से कम एक बेलपत्र पंडित जी से मांगकर घर लाएं और अपनी तिजोरी में रख दें। यदि विवाह में बाधा आ रही है, तो इस बेलपत्र को गंगाजल से शुद्ध कर अपने पास रखें; इससे शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।

मंदिर से घर लेकर आएं शिवलिंग पर चढ़ाया चरणामृत 

भोलेनाथ का चरणामृत शिवलिंग के अभिषेक के बाद एकत्रित हुआ जल यानी कि चरणामृत घर लेकर आएं और इसे घर लाकर पूरे घर में छिड़कें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - 'अगर 1.25 करोड़ हिंदू एक साथ आकर लड़ें तो...', RSS प्रमुख ने क्यों दिया ऐसा बयान? जानिए

मां पार्वती को चढ़ाया सिंदूर लेकर आएं

मां पार्वती को चढ़ाया गया सिंदूर विवाह योग्य कन्याओं के लिए यह रामबाण उपाय है। महाशिवरात्रि पर माता पार्वती को सिंदूर अर्पित किया जाता है। मंदिर से माता के चरणों का थोड़ा सा सिंदूर मांग कर लाएं और नियमित रूप से इसे लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है।

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 15:49 IST