अपडेटेड 29 March 2025 at 07:51 IST
Surya Grahan 2025: आज लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, नोट कर लें समय, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं
Surya Grahan 2025 Time: साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya Grahan 2025 Time: सनातन धर्म में किसी भी तरह के ग्रहण का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) को एक खगोलीय घटना माना गया है। इसे लेकर कहा जाता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है, जिसका असर राशियों पर पड़ता है।
इस साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी शनिवार, 29 मार्च को लग रहा है। ग्रहण के समय किसी भी तरह के शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की सख्त मनाही होती है। इसलिए लोग किसी भी ग्रहण के शुरू होने से लेकर उसके खत्म होने तक के समय का पूरा ब्योरा रखते हैं।
ऐसे में चूंकि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है इसलिए आपको ग्रहण की शुरुआत से लेकर इसके समापन तक का समय नोट कर लेना चाहिए। साथ ही जानते हैं कि यह ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं।
सूर्य ग्रहण 2025 का समय (First Surya Grahan 2025 Date and Time)
साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी शनिवार, 29 मार्च को लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण की शुरुआत 29 मार्च को दोपहर 02 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। खास बात यह है कि यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसकी वजह से हर तरफ अंधेरा छा जाएगा।
Advertisement
क्या भारत में देगा दिखाई? (Solar Eclipse In India)
वहीं भारतीय हिंदूओं में परंपरा है कि यदि कोई ग्रहण यहां दिखाई देगा तो सूतक काल (Sutak Kaal) लगाना अनिवार्य हो जाएगा। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के पूजा-पाठ या शुभ कार्य करने की मनाही होती है। ऐसे में आपको बता दें कि साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण भारत (India) में नजर नहीं आएगा। जिस कारण इसका सूतक काल भी यहां मान्य नहीं होगा।
इन देशों में नजर आएगा सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse Will be visible outside of India)
शनिवार, 29 मार्च 2025 को लगने वाला आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, रोमानिया, उत्तरी रूस, स्पेन, मोरक्को, यूक्रेन, उत्तरी अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों, बारबाडोस,बेल्जियम, उत्तरी ब्राजील, बारमूडा, फिनलैंड, इटली, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीनलैंड, हॉलेंड, नॉर्वे, पोलेंड, पुर्तगाल, इंग्लैंड आदि में सूर्य ग्रहण नजर आएगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 07:51 IST