अपडेटेड 25 December 2025 at 11:02 IST
Surya Gochar 2026: नए साल में सूर्य करने जा रहे हैं गोचर, इन 4 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता
Surya Gochar 2026: नए साल में ग्रहों के परिवर्तन से कई राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में नया साल व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार बदलाव आते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव से उतार-चढ़ाव वाले परिणाम भी देखने को मिलते हैं। ग्रहों के शुभ संकेत व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आते हैं, साथ ही तरक्की के योग भी बनते हैं। नए साल को लेकर लोगों के मन में उत्साह देखने को मिल रहा है कि उनका आने वाला साल कैसा रहेगा और किसे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में नए साल के पहले दिन कई राशियों पर सूर्यदेव की कृपा रहने वाली है। साथ ही सभी परेशानियों से छुटकारा भी मिल सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं किन राशियों को लाभ हो सकता है।
सूर्य गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए 2026 का सूर्य गोचर करियर में नई ऊंचाइयां लेकर आएगा। सूर्य आपके दशम भाव में प्रबल होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता के प्रबल योग हैं। पदोन्नति के योग बन रहे हैं और आर्थिक लाभ हो सकता है।
सूर्य गोचर से सिंह राशि वालों को होगा लाभ
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इसलिए इनका गोचर आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। साल 2026 में सूर्य आपकी नेतृत्व क्षमता को निखारेंगे। बिजनेस करने वाले जातकों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
Advertisement
सूर्य गोचर से वृश्चिक राशि वालों को लाभ
वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है। आपके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। निवेश से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। जो लोग विदेश में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
ये भी पढ़ें - Mangal Gochar 2025: आज मंगल करने जा रहे हैं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को चमक जाएगी किस्मत
Advertisement
सूर्य गोचर से धनु राशि वालों को होगा लाभ
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर भाग्य में वृद्धि करने वाला साबित होगा। आप अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग कर पाएंगे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो साल के शुरुआती कुछ महीनों में ही आपको ऑफर मिल सकते हैं।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 December 2025 at 11:02 IST