अपडेटेड 25 December 2025 at 08:20 IST
Mangal Gochar 2025: आज मंगल करने जा रहे हैं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को चमक जाएगी किस्मत
Mangal Gochar 2025: आज यानी कि 25 दिसंबर मंगल ग्रह पूर्वषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में किन राशियों के लिए उत्तम फलदायी माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Mangal Gochar 2025 : ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को साहस, ऊर्जा, भूमि और शौर्य का कारक माना जाता है। जब भी मंगल अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। आज मंगल देव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं।
आपको बता दें, मंगल अग्नि तत्व और शुक्र भौतिक सुखों के कारक माना जाता है। यह नक्षत्र का संबंध प्रभावशाली माना जाता है। इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और उनके अटके हुए काम गति पकड़ेंगे। अब ऐसे में किन राशि वालों के लिए ये भाग्यशाली माना जा रहा है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मंगल गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल देव हैं, इसलिए इस गोचर का सबसे अधिक लाभ आपको मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय उत्तम है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। निवेश के नजरिए से भी यह समय आपके पक्ष में रहेगा। आपके साहस में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन से कठिन चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे।
ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 25 December 2025: आज मेष, धनु और मीन समेत इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, पढ़ें अपना भी राशिफल
Advertisement
मंगल गोचर से सिंह राशि वालों को होगा लाभ
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जाना किसी वरदान से कम नहीं है। मंगल और सूर्य के बीच मित्रता का भाव रहता है। समाज और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे, जिससे आपके रुके हुए सरकारी काम पूरे होंगे।
मंगल गोचर में धनु राशि वालों को होगा लाभ
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक समृद्धि के द्वार खोलने वाला साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है, तो वह वापस मिल सकता है। परिवार में खुशहाली रहेगी और मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 25 December 2025 at 08:20 IST